{"_id":"57e584914f1c1bb329a821de","slug":"resolved-to-establish-the-foundation-day-glory","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थापना दिवस पर पुराना गौरव स्थापित करने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थापना दिवस पर पुराना गौरव स्थापित करने का संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 24 Sep 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के 129वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को आयोजित समारोह में सुनहरे अतीत को याद किया गया। साथ में पुराना गौरव स्थापित करने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तथा यहां प्रोफेसर रहे डॉ. जनक पांडेय ने संस्मरणों को याद किया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से देश भर के विद्वानों को जोड़ने की अपील की।
विशिष्ट अतिथि मंडलायुक्त राजन शुक्ल ने भी विश्वविद्यालय के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के अध्ययन के दौरान का उनका जीवन हमेशा प्रेरणास्रोत रहा है। कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हांगलू ने अध्यापकों और विद्यार्थियों से अपील की कि विश्वविद्यालय का गौरव स्थापित करने के लिए आगे आएं। इसके लिए अध्यापकों और विद्यार्थियों को सर्वस्व लगा देना चाहिए। कुलपति ने कहा कि 129 वर्ष पुरानी विरासत को न केवल बनाए रखना है वरन आगे भी बढ़ाना है। प्रोफेसर कृष्णा मिश्रा, प्रोफेसर स्मिता अग्रवाल, प्रोफेसर नीलम सरन गौड़ ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इससे पहले डीन आर्ट्स प्रोफेसर केएस मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। संयोजक प्रोफेसर अनिता गोपेश ने धन्यवाद तथा डॉ.ज्योति कपूर ने संचालन किया।
विद्वानों ने उच्च शिक्षा नीति पर रखे विचार
इलाहाबाद (ब्यूरो)। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज के स्थापना दिवस पर आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को ‘भविष्य की ओर प्रगति : भारतीय उच्च शिक्षा का दिशा’ विषय पर आयोजित व्याख्यान में वक्ताओं ने उच्च शिक्षा की नीति और इसके उद्देश्यों पर विचार रखे। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर ओम प्रकाश यादव ने कहा कि उच्च शिक्षा को भारतीय संदर्भ तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे बृहत्तर परिप्रेक्ष्य को साथ लेकर चलना चाहिए। प्राचार्य डॉ.कमला दुबे ने कहा कि शिक्षा की पाठ्यवस्तु देशकाल के अनुरूप होनी चाहिए। आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ कोऑर्डिनेटर डॉ.काजल देव ने विषय के मूल भाव पर प्रकाश डाला। विषय पर वक्ताओं के फीडबैक भी लिए गए। इसे मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजा जाएगा। इससे पले डॉ.विनीता अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ.सुषमा श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
मतदान के प्रति किया जागरूक
इलाहाबाद। आर्य कन्या डिग्री कालेज के एनएसएस से जुड़ी छात्राओं ने शुक्रवार को रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली मुट्ठीगंज, कीडगंज, कोठा पार्चा आदि मोहल्लों में निकली। प्राचार्य डॉ.उर्मिला श्रीवास्तव ने रैली को रवाना किया। इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित हुईं। मुसर्रत जहां प्रथम, प्रियंका विश्वकर्मा एवं मंजू यादव द्वितीय तथा मोहिनी मिश्रा तृतीय रहीं। कार्यक्रम में डॉ.रमा सिंह, डॉ.कल्पना वर्मा, डॉ.ललित मालवीय, प्रकाश चंद्र जुगमंदर दास अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, एसकेनंदी आदि शामिल रहे।
पोस्टर प्रतियोगिता में आंचल विजेता
इलाहाबासद। राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय के एनएसएस के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को विविध कार्यक्रम हुए। इस मौके पर पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें आंचल श्रीवास्तव विजेता घोषित की गईं। अंकिता उपाध्याय द्वितीय तथा स्वाति धुरिया तृतीय रहीं। स्वेच्छा तिवारी को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। इस मौके पर प्राचार्य डॉ.प्रमिला टंडन, डॉ.मीनारानी अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।