{"_id":"5e5c62b48ebc3ef3b86124fa","slug":"reservation-done-through-counter-will-be-canceled-from-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः मोबाइल से निरस्त हो जाएगा काउंटर से कराया रिजर्वेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः मोबाइल से निरस्त हो जाएगा काउंटर से कराया रिजर्वेशन
Mon, 02 Mar 2020 07:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 02 Mar 2020 07:04 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी रेल यात्री को यदि किन्हीं कारणों से अपनी यात्रा निरस्त करनी पड़ती है तो वह काउंटर से कराए गए रिजर्वेशन को अपने मोबाइल से निरस्त करवा सकता है। रेलवे ने यह सेवा शुरू कर दी है। इसका उपयोग करने के लिए यात्री को 139 सेवा पर फोन करना होगा।
विज्ञापन
दरअसल रेलवे ने बीते दिनों ही अपनी 139 सेवा को पहले के मुकाबले मॉडीफाई किया है। इसके तहत यात्री को अपने मोबाइल नंबर से 139 नंबर पर फोन करना होगा। फिर दो नंबर का बटन दबाना होगा।
विज्ञापन
यात्री से ट्रेन से संबंधित जानकारी के बारे में पूछा जाएगा। इसमें कैसिंल ऑप्शन यूजर को छह नंबर का बटन दबाना होगा। पीएनआर बताने पर एक ओटीपी आएगा। साथ ही संबंधित यूजर को टिकट निरस्त होने की सूचना भी मिल जाएगी।
विज्ञापन
इस मैसेज को निकट के रेलवे स्टेशन स्थित पीआरएस काउंटर पर दिखाने के बाद यात्री को उसका रिफंड मिल जाएगा। शाम छह बजे के बाद से लेकर सुबह छह बजे तक की ट्रेन के लिए दूसरे दिन काउंटर खुलने के दो घंटे के भीतर ही रिफंड लेना होगा।
एनसीआर के पीआरओ डा.अमित मालवीय का कहना है कि यह सेवा बीते वर्ष ही शुरू की गई है लेकिन अधिकतर लोगों को इसकी जानकारी नहीं है।