फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Reported theft from gun house, recorded 24 hours later

24 घंटे बाद दर्ज हुई गन हाउस से चोरी की रिपोर्ट

Sat, 12 Dec 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Reported theft from gun house, recorded 24 hours later
Reported theft from gun house, recorded 24 hours later
नवाबगंज। लालगोपालगंज कस्बे में बुधवार की रात सुशीला गन हाउस से नौ असलहों और कारतूसों की चोरी में 24 घंटे के बाद बृहस्पतिवार की देर रात रिपोर्ट दर्ज की। पहले तो पुलिस घटना को संदिग्ध बताती रही। घंटों मिलान के बाद रात में पता चला कि नौ असलहों के साथ चोर 460 कारतूस भी चोर चुरा ले गए। अब पुलिस चोरों को ढूंढने में जुट गई है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ थाना हथिगंवा किलहना गांव निवासी सुशीला देवी पत्नी लालजी यादव की शस्त्र की दुकान प्रयागराज लखनऊ हाईवे पर लाल गोपालगंज में है। लालजी दुकान पर रहता था। वह बुधवार की शाम अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। बताया गया कि देर रात मकान के ऊपर वाले कमरे से चोर दुकान में दाखिल हुए। पांच रिवाल्वर, तीन डबल बैरल एक राइफल समेत 460 कारतूस उठा ले गए। सुबह जब मालिक दुकान पर पहुंचा तो असलहा समेत कारतूस गायब थे। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसपी गंगापार समेत अन्य अधिकारियों ने छानबीन की, लेकिन कोई नतीजे पर नहीं पहुंचे। देर रात दुकान मालिक सुशीला देवी पत्नी लालजी यादव की तहरीर पर नवाबगंज पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ नकबजनी का केस दर्ज कर लिया। फिलहाल, लालगोपालगंज पिकेट बूथ से चंद कदम दूर हुई घटना को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि चोरों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन

दहेज के मामले में पति गिरफ्तार
नवाबगंज। पुलिस ने दहेज के मामले में मो. फैजान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसकी पत्नी दहेज उत्पीड़न के साथ यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बेली निवासी एक युवती की शादी एक साल पहले नवाबगंज के भीखनपुर गांव निवासी मो. फैजान से हुई थी। आरोप है कि फैजान ने दहेज के लिए पीड़िता के परिजन से 30 लाख रुपये की मांग की। परिजनों ने 11 लाख रुपये दिए। इसके बाद भी फैजान उसे परेशान करता रहा। युवती ने पति के खिलाफ दहेज और यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। शुक्रवार को फैजान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed