{"_id":"667f4ce12f8ffd2bbc0fc815","slug":"report-written-by-18-inspectors-in-one-day-allahabad-news-c-3-1-ald1019-404493-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: एक दिन में 18 दरोगाओं की लिखा दी रपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: एक दिन में 18 दरोगाओं की लिखा दी रपट
विज्ञापन
कर्नलगंज थाने की कार्रवाई पिछले दो दिनों से चर्चा का विषय बनी है। यहां एक दिन में 18 दरोगाओं की रपट लिखा दी गई। कार्य में लापरवाही का आरोप लगाकर यह कार्रवाई की गई। खास बात यह कि इनमें वह दरोगा भी शामिल हैं, जिनकी तामीला ड्यूटी पर रवानगी थी या उन्होंने बतौर दिवसाधिकारी ड्यूटी की थी। कार्रवाई बुधवार को की गई।
सूत्रों का कहना है कि देर रात कर्नलगंज थाने में तैनात 18 दरोगाओं की रपट लिखा दी गई। निर्देशों की अवहेलना व कार्य में लापरवाही के आरोप में यह कार्रवाई की गई। इनमें एक को छोड़कर अन्य सभी चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, इनमें बतौर दिवसाधिकारी, तामीला ड्यूटी पर गए या अन्य विशेष कार्य में लगाए गए दरोगाओं के नाम भी शामिल हैं।
कार्रवाई में एक साल पहले यमुनापार के एक थाने से अवैध वसूली का ऑडियो वायरल होने के मामले में लाइन हाजिर किए गए दरोगा की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल, अफसर इस मामले की जानकारी से इन्कार कर रहे हैं। एसीपी राजीव यादव ने बताया कि ऐसी कोई कार्रवाई उनकी जानकारी में नहीं है। ब्यूरो