फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Repair of damaged statues of soldiers of Azad Hind Fauj started, those who damaged them could not find any clu

प्रयागराज : आजाद हिंद फौज के सिपाहियों की क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं की मरम्मत शुरू, क्षतिग्रस्त करने वालों नहीं लग

Sat, 15 Jul 2023 12:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Jul 2023 12:55 PM IST
सार

कुंभ-2019 के दौरान सौंदर्यीकरण योजना के तहत सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ उनकी आजाद हिंद फौज की सशस्त्र टुकड़ी प्रतिमाओं के रूप में गढ़ी गई थी। इन प्रतिमाओं को हफ्ते भर पहले किसी की बुरी नजर लग गई।

विज्ञापन
Repair of damaged statues of soldiers of Azad Hind Fauj started, those who damaged them could not find any clu
सुभाष चौराहा पर आजाद हिंद फौज के सिपाहियों की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सुभाष चौक पर आजाद हिंद फौज के सिपाहियों की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने वालों का पुलिस पांचवें दिन भी पता नहीं लगा सकी है। अलबत्ता पीडीए ने इन प्रतिमाओं की सुध जरूर ली है। पीडीए की ओर से क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं की मरम्मत शुरू करा दी गई है। फिलहाल चार प्रतिमाओं में से दो के टूटे हाथों की मरम्मत करा दी गई है। एक जवान की गायब मशीनगन भी मिल गई है।

विज्ञापन


कुंभ-2019 के दौरान सौंदर्यीकरण योजना के तहत सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ उनकी आजाद हिंद फौज की सशस्त्र टुकड़ी प्रतिमाओं के रूप में गढ़ी गई थी। इन प्रतिमाओं को हफ्ते भर पहले किसी की बुरी नजर लग गई। दर्जन भर से अधिक एचडी कैमरों की निगरानी और 24 घंटे पुलिस की मौजूदगी रहने के बावजूद किसी ने फौजियों की प्रतिमाओं के हाथ तोड़ डाले और बंदूकें गायब कर दीं।

विज्ञापन

Repair of damaged statues of soldiers of Azad Hind Fauj started, those who damaged them could not find any clu
सुभाष चौराहा पर आजाद हिंद फौज के सिपाहियों की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला।

एसीपी श्वेताभ पांडेय के संज्ञान में मामला आने के बाद भी पुलिस गुनहगारों का पता नहीं लगा सकी है। जबकि, घटनास्थल से सुभाष चौक पुलिस चौकी कुछ ही दूर स्थित है। इस बीच पीडीए के उपाध्यक्ष अरविंद चौहान के निर्देश पर क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं की मरम्मत शुरू करा दी गई है। बृहस्पतिवार की शाम तक दो प्रतिमाओं की मरम्मत करा दी गई। हालांकि, तीन जवानों की बंदूकें अभी तक नहीं मिल सकी हैं।

जानकारी मिलने के बाद फौजियों की क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं की मरम्मत शुरू करा दी गई है। पीडीए अपने संसाधनों से काम करा रहा है। शनिवार तक सभी प्रतिमाओं की मरम्मत करा दी जाएगी। - अजीत सिंह, सचिव-पीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed