{"_id":"5fff530346ed287cb0060b6a","slug":"removing-deputy-cm-keshav-is-not-easy-bjp-s-big-political-investment-is-at-stake","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसान नहीं डिप्टी सीएम केशव को हटाना, दांव पर है भाजपा का बड़ा राजनीतिक निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसान नहीं डिप्टी सीएम केशव को हटाना, दांव पर है भाजपा का बड़ा राजनीतिक निवेश
Thu, 14 Jan 2021 01:37 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री कार्यालय में अहम जिम्मेदारी संभाल चुके गुजरात काडर के आईएएस अफसर अरविंद कुमार शर्मा के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ( वीआरएस) लेने के साथ ही इस बात की चर्चा तेज हो गई हो कि प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम को हटाया जा रहा है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों के भीतर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर जिस तरह से भाजपा ने बड़ा राजनीतिक निवेश किया है, उसे देखते हुए ऐसा मुमकिन नहीं लग रहा। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि इस बात की ज्यादा संभावना है कि सूबे में तीसरा डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।
यूपी के मऊ निवासी अरविंद कुमार शर्मा को पीएम नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता रहा है। उनके वीआरएस लेने के पूर्व पिछले सप्ताह पीएम मोदी और सीएम योगी की मुलाकात को देखते हुए इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि एके शर्मा को योगी सरकार में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। कहा यह भी जा रहा है कि या तो दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद और डा. दिनेश शर्मा को हटाया जाएगा या फिर प्रदेश में तीन डिप्टी सीएम होंगे। वहीं दूसरी ओर चर्चा यह भी है कि एके शर्मा के साथ प्रदेश में दो ही डिप्टी सीएम रहेंगे।
हालांकि पार्टी के कुछ लोग यह भी कहते हैं कि योगी और केशव के बीच तालमेल बहुत बेहतर नहीं है। लेकिन ज्यादातर लोग इस बात को स्वीकारते नहीं है। अधिकांश का यही कहना है कि सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद की बात करें तो भाजपा में उनका कद लगातार बढ़ता जा रहा है। 2012 में पहली बार सिराथू से विधायक बने केशव प्रसाद मौर्य का लगातार भाजपा में प्रमोशन ही हुआ है।
विज्ञापन
2014 में सांसद फूलपुर तो 2016 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्ष 2017 में वह डिप्टी सीएम के पद पर काबिज हुए। पार्टी के वह अब राष्ट्रीय नेताओं में भी गिने जाने लगे हैं। पिछड़े वर्ग के वोटरों में मजबूत पैठ की वजह से पार्टी हाईकमान ने उन्हें महाराष्ट्र चुनाव में भी भेजा। बिहार चुनाव में भी उन्हें रैली करनी थी, लेकिन कोरोना संक्रमण होने की वजह से वह बिहार चुनाव के प्रचार अभियान में शिरकत नहीं कर सके।