{"_id":"5fc7e3668ebc3e9bd85a1857","slug":"removed-teenager-s-blood-removed-lab-technician","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर का खून निकाला, लैब टेक्निशियन को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर का खून निकाला, लैब टेक्निशियन को हटाया
Thu, 03 Dec 2020 12:26 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
ब्लड डोनेशन कैंप में ख्ाून दान करते युवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना उम्र की पड़ताल के अब तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली) ब्लड बैंक में रक्तदान नहीं किया जा सकेगा। पहचान पत्र दिखाने पर ही रक्तदान की अनुमति दी जाएगी। वहीं गंभीर मरीजों के उन तीमारदारों को भी उम्र का प्रमाण दिखाना होगा जो ब्लड एक्सचेंज कराने आएंगे। सीएमएस ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। ब्लड बैंक में एक 17 वर्षीय किशोर का रक्त लेने की शिकायत के बाद यह निर्णय लिया गया। मामले की जांच में अनियमितता और लापरवाही पाए जाने पर ब्लड बैंक में तैनात आरोपी लैब टेक्निशियन को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. किरन बाला को शिकायत मिली है कि बिना किसी प्रारंभिक पड़ताल के ब्लड बैंक में तैनात लैब टेक्निशियन डोनरों का रक्तदान करा रहे हैं। ब्लड एक्सचेंज में की गई गड़बड़ी के भी आरोप लगाए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमएस ने जांच कराई तो पता चला कि एक 17 वर्षीय किशोर का रक्तदान कराया गया। फिर बदले में उसे खून दिया गया। इस पर आरोपी लैब टेक्निशियन को हटा दिया गया है। सीएमएस का निर्देश है कि बिना जरूरत ब्लड बैंक में बाहरी तत्वों का जमावड़ा न हो।
विज्ञापन
रक्तदान करने वालों की उम्र संबंधी पड़ताल की जाती है। जरूरत बताने की हड़बड़ी में एलटी से गलती हुई। किशोर की उम्र 18 वर्ष होने में कुछ ही दिन बाकी थे। मरीजों, तीमारदारों और रक्तदाताओं को परेशानी न हो, इसलिए रक्तदान या बल्ड एक्सचेंज करने को आए डोनरों की उम्र संबंधी पड़ताल के लिए पहचान पत्र की अनिवार्यता के निर्देश का पालन किया जाएगा। - डॉ.उत्तम , प्रभारी बेली ब्लड बैंक
विज्ञापन