फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Relief to suspended Home Guard Commandant Manish in PCS Jyoti Maurya case, High Court stays suspension

UP News : पीसीएस ज्योति मौर्या मामले में निलंबित होमगार्ड कमांडेंट मनीष को राहत, कोर्ट ने निलंबन पर लगाई रोक

Fri, 26 Jul 2024 05:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Jul 2024 05:59 PM IST
सार

पीसीएस ज्योति मौर्या से प्रेम प्रसंग मामले में निलंबित किए गए होमगार्ड कमांडेंट को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की एकल पीठ ने मनीष के निलंबन पर रोक लगा दी है। मामले की सुनवाई अब अगले महीने में होगी।

विज्ञापन
Relief to suspended Home Guard Commandant Manish in PCS Jyoti Maurya case, High Court stays suspension
मनीष दुबे और ज्योति मौर्या। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विवादित एसडीएम ज्योति मौर्या मामले में निलंबित हुए होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने मनीष दुबे के निलंबन पर रोक लगा दी है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की एकल पीठ कर रही है। मनीष ने कुछ दिनों पहले अपने निलंबन के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। जिस पर हाईकोर्ट ने डीजी होमगार्ड से इस मामले में जानकारी मांगी थी। मामले की अगले सुनवाई अब अगले महीने होगी। 

विज्ञापन


पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के साथ प्रेम प्रसंग के आरोपों से घिरने के बाद निलंबित किए गए होमगार्ड कमांडेंट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने अपने निलंबन के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। निलंबन को खत्म करने की गुहार लगाई थी। 
विज्ञापन


होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को शासन ने नवंबर 2023 में निलंबित कर दिया था। उनके खिलाफ एसडीएस ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने तमाम सनसनीखेज आरोप लगाए थे। होमगार्ड मुख्यालय के आदेश पर डीआईजी होमगार्ड प्रयागराज रेंज ने जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके बाद डीजी होमगार्ड ने शासन से मनीष दुबे को निलंबित करने की संस्तुति की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की छवि धूमिल करने का था आरोप

डीजी होमगार्ड बीके मौर्या ने बताया कि मनीष दुबे को विभाग की छवि धूमिल करने, मनमानी करने, अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है। बता दें कि बीते जुलाई माह में आलोक दुबे द्वारा अपनी पीसीएस पत्नी ज्योति दुबे और गाजियाबाद के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के खिलाफ कई संगीन आरोप लगाने के बाद यह मामला सुर्खियों में आया था। तत्पश्चात डीजी होमगार्ड के निर्देश पर डीआईजी ने जांच की थी, जिसमें मनीष दुबे पर लगे आरोप सही पाते हुए उनको निलंबित कर विभागीय जांच शुरू करने और मुकदमा दर्ज कराने की सिफारिश की गयी थी।

इसे डीजी होमगार्ड ने अपनी संस्तुति के साथ शासन भेज दिया था। वहीं मनीष दुबे का तबादला गाजियाबाद से महोबा कर दिया गया था। शासन में बीते चार महीने से विभागीय जांच जारी रहने और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने में देरी पर होमगार्ड मंत्री ने मनीष दुबे को निलंबित करने का आदेश दिया। जिसके बाद आनन-फानन में निलंबन आदेश जारी कर दिया गया। अपर मुख्य सचिव होमगार्ड अनिल कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

एसडीएम के पति ने लगाए थे आरोप

बता दें कि बरेली में चीनी मिल में तैनात पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी का गाजियाबाद के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ करीबी रिश्ते हैं। दोनों उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। उसने अपनी शिकायत के साथ कई कॉल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैट भी मुहैया करायी थी। साथ ही, मनीष दुबे के पूर्व में कई महिलाओं के साथ संबंध होने के प्रमाण भी दिए थे। हालांकि बाद में आलोक दुबे ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी, जिसके बाद शासन ने ज्योति मौर्या के खिलाफ चल रही जांच को समाप्त कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed