फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Relief for passengers traveling in ordinary coaches, now general ticket will be sold

साधारण कोच में सफर करने वालों को राहत, अब होगी जनरल टिकट की बिक्री

Thu, 10 Dec 2020 01:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Dec 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
Relief for passengers traveling in ordinary coaches, now general ticket will be sold
रेल - फोटो : Railway.gov.in
आठ माह के अंतराल के बाद रेलवे एक बार फिर से जनरल टिकट की बिक्री करेगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड द्वारा उत्तर मध्य रेलवे जोन समेत सभी जोनल रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। बोर्ड की ओर से कहा गया है कि जोनल रेलवे के महाप्रबंधक सोशल डिस्टेसिंग के हिसाब ट्रेनों में जनरल टिकट की बिक्री का निर्देश अपने जोन के रेलवे स्टेशनों पर दे सकते हैं। बोर्ड के इस निर्देश के बाद अगले माह प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले के दौरान जनरल टिकट की बिक्री का भी रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


जनता कर्फ्यू यानी कि 22 मार्च से एनसीआर समेत सभी जोनल रेलवे द्वारा जनरल टिकट बेची नहीं जा रही है। इस दौरान स्पेशल ट्रेन के रूप में जिन ट्रेनों का संचालन हो रहा है उसके जनरल कोच में सफर करने के लिए यात्रियों को सीट बुक करवानी पड़ रही है। इस बीच कुछ जोनल रेलवे द्वारा उपनगरीय ट्रेनों की शुरुआत की गई। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे, पूर्व रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे को विशेष परिस्थिति में जनरल टिकट बेचने की अनुमति दी थी। उधर अनलॉक होने के बाद रेलवे द्वारा लगातार स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन


कुछ ट्रेनों के ठहराव उन स्टेशनों पर भी हैं जहां रिजर्वेशन काउंटर की सुविधा नहीं है। ऐसे में संबंधित स्टेशनों से चढ़ने वाले यात्रियों को भी दिक्कत हो रही थी कि वह ट्रेन में कैसे चढ़े। जनरल टिकट की बिक्री के आदेश के बाद अब जहां आठ माह से बंद चल रही पैसेंजर ट्रेनों की शुरुआत होगी तो वहीं माघ मेले में भी यात्रियों को जनरल कोच में बैठने के लिए टिकट कील बुकिंग नहीं करवानी पड़ेगी। फिलहाल अब बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग विपुल सिंघल की ओर से जारी पत्र के बाद एनसीआर जोन के पीसीसीएम ने जनरल टिकट की बिक्री को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीवीएम के स्मार्ट कार्ड की भी बढ़ी मियाद

लॉकडाउन के पूर्व ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग (एटीवीएम) से स्मार्ट कार्ड के माध्यम से टिकट लेने वाले यात्रियों को भी झटका लगा था। 22 मार्च को अचानक ट्रेन बंद कर दिए जाने की वजह से काफी यात्री ऐसे रहे जिनके स्मार्ट कार्ड में बैलेंस था। अब रेलवे बोर्ड ने ऐसे यात्रियों के लिए गाइड लाइन जारी कर राहत दी है। बताया जा रहा है कि जिन यात्रियों के स्मार्ट कार्ड में बैलेंस था, वह आगे मान्य रहेगा। एनसीआर के जनरल टिकट की बिक्री शुरू होने के बाद संबंधित यात्री के स्मार्ट कार्ड की जो मियाद थी, वह उतने ही दिनों के लिए आगे भी दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed