{"_id":"5fe4eef58ebc3e3eb07fb805","slug":"relief-fixed-deposit-taken-during-vat-will-be-refunded-city-desk-news-ald294918963","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: वैट के दौरान लिया फिक्स्ड डिपॉजिट होगा वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: वैट के दौरान लिया फिक्स्ड डिपॉजिट होगा वापस
विज्ञापन
Relief: Fixed deposit taken during VAT will be refunded
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। प्रयागराज के हजारों कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर है। वाणिज्य कर विभाग ने वैट के समय व्यापारियों से लिए गए सिक्योरिटी के फिक्स्ड डिपॉजिट को वापस करने का निर्देश दिया है। इस आदेश से प्रयागराज के ही दस हजार से ज्यादा व्यापारियों को फायदा होगा। इन व्यापारियों को औसतन पांच से दस हजार रुपये की धनराशि वापस मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
दरअसल कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा जीएसटी लागू होने के बाद से ही मांग की जा रही थी कि वैट के समय व्यापारियों से ली गई सिक्योरिटी का फिक्स्ड डिपॉजिट वापस किया जाए। कैट प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल ने बताया कि वैट के समय ऐसे व्यापारी जो अंतर्राज्यीय व्यापार करते थे उनसे पंजीयन के समय जमानत के तौर पर फिक्स्ड डिपॉजिट ली जाती थी। एक जुलाई 2017 से जीएसटी लागू होने के उपरांत इस फिक्स्ड डिपॉजिट का विभाग के पास रखने का कोई औचित्य नहीं था। लेकिन विभाग ने पुराने वैट के केस के निस्तारण से पूर्व फिक्स्ड डिपॉजिट को वापस करना उचित नहीं माना था।
वर्तमान में वैट के ज्यादातर केस का निपटान हो चुका है। इस वजह से कैट ने एक बार फिर मांग रखी कि जिन व्यापारियों के ऊपर विभाग का कोई बकाया नहीं है उनके फिक्स्ड डिपाजिट को वापस कर दिया जाए। इस संबंध में विभाग के द्वारा जारी आदेश के माध्यम से फिक्स्ड डिपॉजिट वापस करने का आदेश पारित किया गया है।