फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Relief can be found soon from high heat and heat wave, it may rain in a day or two

Weather : तेज गर्मी और हीट वेव से जल्द मिल सकती है राहत, एक दो दिन में हो सकती है बारिश

Fri, 09 Jun 2023 01:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 09 Jun 2023 01:37 PM IST
सार

शुक्रवार को भी सुबह से ही लोग गर्मी की वजह से बेचैन रहे। सूरज के साथ पारा भी चढ़ता गया तथा अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। आजाद पार्क, मिंटो पार्क, पीडी टंडन पार्क और हाथी पार्क में काफी भीड़ देखी गई। लोग गर्मी से बचने के लिए शिकंजी, गन्ने का जूस, बर्फ के गोले का सेवन करते देखे गए।

विज्ञापन
Relief can be found soon from high heat and heat wave, it may rain in a day or two
आज का तापमान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चिलचिलाती धूप, तेज गर्मी और हीट वेव से जल्द राहत मिल सकती है। शुक्रवार को दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। गर्मी और धूप से लोग परेशान दिखे। सड़कों पर भी सन्नाटा रहा। आने वाले एक दो दिनों में तेज गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर नजर डालें तो एक दो दिन में बारिश के आसार लग रहे हैं। शनिवार और रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बारिश या गरज के साथ बारिश या धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भी सूरज ने तेवर दिखाया और तापमान 44 डिग्री के ऊपर चला गया था। छाता, गमछा से मुंह ढककर लोग तीखी धूप एवं गर्म हवाओं से बचने की कोशिश करते रहे लेकिन राहत नहीं मिली। लोग पेड़ की छांव भी तलाशते रहे लेकिन यह भी नसीब नहीं हुआ।

विज्ञापन

शुक्रवार को भी सुबह से ही लोग गर्मी की वजह से बेचैन रहे। सूरज के साथ पारा भी चढ़ता गया तथा अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। लोगों को हीट वेव का भी सामना करना पड़ा। तेज लू के थपेड़ों से लोग बेहाल दिखे। आजाद पार्क, मिंटो पार्क, पीडी टंडन पार्क और हाथी पार्क में काफी भीड़ देखी गई। लोग गर्मी से बचने के लिए शिकंजी, गन्ने का जूस, बर्फ के गोले का सेवन करते देखे गए। 

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार और रविवार को बादल छाए रहने एवं बूंदाबांदी के आसार हैं, लेकिन दिन में तापमान 45 डिग्री के करीब ही बना रहेगा। हालांकि, सोमवार से तापमान में मामूली कमी की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed