{"_id":"61b77af97122ea2b793f20b8","slug":"relatives-of-the-dead-are-also-under-suspicion-phaphamau-hatyakand-preparing-to-conduct-dna-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहरी कांड: मृतकों के परिजन भी शक के दायरे में, डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहरी कांड: मृतकों के परिजन भी शक के दायरे में, डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी
Mon, 13 Dec 2021 10:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:25 PM IST
सार
गोहरी कांड में 18 दिन बीतने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। मामले में तीन लोगों को जेल भेजने के बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि जेल भेजे गए तीनों आरोपियों के खिलाफ परिस्थितिजन्य साक्ष्य मौजूद हैं और इसीलिए उन पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Prayagraj News : फाफामऊ में चार लोगों की हत्या के बाद ग्रामीणों से जानकारी लेते एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फाफामऊ के गोहरी में हुए अनुसूचित जाति के परिवार की हत्या के मामले में मृतकों के परिजन भी शक के घेरे में हैं। शायद यही वजह है कि पुलिस अब उनका भी डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी में हैं। मंगलवार को मृतक फूलचंद के दो भाइयों लालचंद व किशन का डीएनए सैंपल लिया जा सकता है।
विज्ञापन
गोहरी कांड में 18 दिन बीतने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। मामले में तीन लोगों को जेल भेजने के बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि जेल भेजे गए तीनों आरोपियों के खिलाफ परिस्थितिजन्य साक्ष्य मौजूद हैं और इसीलिए उन पर कार्रवाई की गई। लेकिन घटनाक्रम में संलिप्तिता और घटनास्थल पर उनकी मौजूदगी संबंधी कोई ठोस सबूत अब तक नहीं जुटाया जा सका है। उधर तमाम बिंदुओं पर जांच में जुटी पुलिस के रडार पर मृतकों के परिवारीजन भी हैं और अब उनका भी डीएनए टेस्ट कराए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
मृतक के भाई लालचंद ने बताया कि एक दिन पहले पुलिस उनके घर पहुंची और बताया कि उसका व उसके भाई किशन का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। उन्होंने सैंपल लेने के लिए सोमवार को बेली अस्पताल ले जाए जाने की बात कही थी। हालांकि भीम आर्मी के लोगों के पहुंचने के कारण सोमवार को सैंपल नहीं लिया जा सका। अब मंगलवार को दोनों को सैंपल कलेक्ट करने के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा। माना जा रहा है कि मौके से बरामद सीमेन व फिंगर प्रिंट के नमूनों का मिलान मृतकों के डीएनए सैंपल व फिंगर प्रिंट से कराया जाएगा। उधर इस मामले में पुलिस अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन