फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Relatives of Atiq's infamous shooter Abid shot Kishore in broad daylight, case filed

प्रयागराज : अतीक के कुख्यात शूुटर आबिद के रिश्तेदारों ने किशोर को दिन दहाड़े गोलियों से उड़ाया, मुकदमा दर्ज

Sat, 15 Jul 2023 10:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Jul 2023 10:12 PM IST
सार

मरियाडीह के रसूलपुर काशीपुर निवासी मो. ताहिर डेरी चलाते हैं। छोटा बेटा साहिल व्यापार में उनका हाथ बंटाता था। शनिवार को दोपहर में वह पशुओं के लिए चारा लेने कछार की ओर गया था।

विज्ञापन
Relatives of Atiq's infamous shooter Abid shot Kishore in broad daylight, case filed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूरामुफ्ती के मरियाडीह में मो. साहिल (17) को दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। आरोप अतीक अहमद के कुख्यात शूटर आबिद के तीन सगे रिश्तेदारों पर है। वहीं, आरोपियों में एक अज्ञात भी शामिल है। मृतक के पिता का आरोप है कि बकाया छह लाख रुपये मांगने पर यह वारदात की गई। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मरियाडीह के रसूलपुर काशीपुर निवासी मो. ताहिर डेरी चलाते हैं। छोटा बेटा साहिल व्यापार में उनका हाथ बंटाता था। शनिवार को दोपहर में वह पशुओं के लिए चारा लेने कछार की ओर गया था। आरोप है कि इसी दौरान वहां गांव का मो. शाद पहुंच गया और गालीगलौज शुरू कर दी। साहिल ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी।

विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे तो हमलावर भाग निकला। जानकारी पर गांव के लोग जुट गए और परिजन भी आ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और साहिल को अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले में साहिल के पिता ने आबिद के तीन रिश्तेदारों और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता बोले- आंखों के सामने मार दी गोली

पिता ताहिर ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उनकी आंखों के सामने बेटे को गोली मार दी। कहा कि उन्होंने आरोपियों को भैंस बेची थी, जिसका बकाया छह लाख रुपये मांगने वह बेटे साहिल के साथ गया था। आरोप है कि इसी दौरान मो. शाद व मुन्ने ने अपने भाई कम्मू के ललकारने पर तमंचे से गोली मार दी। घटना में एक अन्य अज्ञात व्यक्ति भी शामिल था।

आबिद की पत्नी के भाई हैं आरोपी

इस मामले में एक खास बात यह है कि तीन हत्यारोपी अतीक अहमद के कुख्यात शूटर आबिद की पत्नी के सगे भाई हैं। आबिद पर हाल ही में पूरामुफ्ती व धूमनगंज में रंगदारी मांगने के दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। गौरतलब है कि आईएस 227 गैंग के इस सक्रिय सदस्य पर तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी था विवाद

सूत्रों का कहना है कि मृतक व आरोपी पक्ष के बीच रुपयों के लेनदेन के अलावा भी रंजिश चल रही थी। मृतक के बड़े भाई ने आरोपियों के परिवार की एक युवती से घरवालों की मर्जी के खिलाफ निकाह किया था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हुआ था।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। -  वरुण कुमार, एसीपी धूमनगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed