फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Regarding the Rule: Creation at Crown Palace Hotel Without Permission

नियम ताक पर: बिना अनुमति क्राउन पैलेस होटल में निर्माण

Thu, 16 May 2019 01:38 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 May 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
Regarding the Rule: Creation at Crown Palace Hotel Without Permission
crown - फोटो : प्रयागराज
रामबाग में करीब साल भर पहले नियम विपरीत बनाए गए होटल क्राउन पैलेस में फिर निर्माण शुरू कर दिया गया है। नियम ताक पर रखकर विवादित नाले पर भी काम कराया जा रहा है। अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव की हत्या के बाद बढ़े आक्रोश को देखते हुए पीडीए ने होटल और नगर निगम ने नाले के लिंटर का ध्वस्तीकरण किया था। निर्माण किसकी अनुमति पर कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


बीते साल दस मई को अधिवक्ता की राजेश श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि रामबाग हनुमान मंदिर के पास नाले पर लिंटर डालकर होटल क्राउन पैलेस के मालिक ने ही अधिवक्ता की हत्या कराई। इस हत्या के विरोध में वकील सड़क पर उतरे। हंगामा, बवाल इस कदर बढ़ा कि शासन ने एसएसपी को भी हटा दिया था। घटना के विरोध में सक्रिय हुए पीडीए और नगर निगम पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा। नगर निगम ने नाले पर लिंटर डालकर बनाई गईं आठ दुकानें तोड़ने का काम शूरु किया। वहीं पीडीए ने आवासीय मानचित्र स्वीकृत कराकर होटल संचालित करने के आरोप में होटल का आगे का भाग ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


अधिवक्ता हत्याकांड के साल भर बाद होटल क्राउन पैलेस में निर्माण कार्य कराया जा रहै है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि पूर्व की तरह नाले पर भी अतिक्रमण कर निर्माण शुरू करा दिया गया है। अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मौके का मुआयना किया। बताया कि बृहस्पतिवार को संघ की बैठक में इस बारे में निर्णय लिया जाएगा। वहीं एडीए के ओएसडी आलोक कुमार पांडेय ने होटल में निर्माण कार्य से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि पत्रावली की जांच और मौका मुआयना करा कर कार्रवाई की जाएगी। बिना वैध मानचित्र के निर्माण कराया गया तो जुर्माना के साथ ध्वस्तीकरण और सीलबंदी की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed