फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Recruitment will be done on 356 posts of Assistant Professor News

UPPSC : असिस्टेंट प्रोफेसर के 356 पदों पर होगी भर्ती, उच्च शिक्षा निदेशालय ने शासन को भेजा पदों का अधियाचन

Sun, 02 Oct 2022 08:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Oct 2022 08:01 PM IST
सार

Assistant Professor Bharti : शासन यह अधियाचन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को भेजेगा, जिसके बाद आयोग भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करेगा। अभ्यर्थी दो साल से राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नई भर्ती शुरू होने का इंतजार का रहें हैं।

विज्ञापन
Recruitment will be done on 356 posts of Assistant Professor News
शिक्षक नौकरी - फोटो : getty

विस्तार

प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 356 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने रिक्त पदों का अधिचायन शासन को भेज दिया है। शासन यह अधियाचन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को भेजेगा, जिसके बाद आयोग भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करेगा।

विज्ञापन



अभ्यर्थी दो साल से राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की नई भर्ती शुरू होने का इंतजार का रहें हैं। इससे पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर के 128 पदों पर सीधी भर्ती के लिए वर्ष 2020 में विज्ञापन जारी किया गया था। इसकी स्क्रीनिंग परीक्षा 15 मार्च 2022 को हुई थी, जिसके लिए 49306 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से 24950 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर-2020 की भर्ती में अर्थशास्त्र, इतिहास, उर्दू, अंग्रेजी, गृह विज्ञान, जंतु विज्ञान, दर्शनशास्त्र, भूगोल, भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, रसायन विज्ञान, राजनीतिशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षा शास्त्र, समाज शास्त्र, संस्कृत, हिंदी एवं गणित विषय शामिल थे। अभ्यर्थियों को अब अगली भर्ती परीक्षा का इंतजार है, जिसके  लिए पदों का अधियाचन शासन को भेजा चुका है।


उच्च शिक्षा निदेशालय के सूत्रों के अनुसार राजकीय महाविद्यालयों में नई भर्ती के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के 356 पदों का अधियाचन शासन को भेजा गय है। अब शासन स्तर से इन पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजा जाएगा। इसके बाद आयोग विज्ञापन जारी कर आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेगा। इस पूरी प्रक्रिया में तीन से चार माह का वक्त लग सकता है।

अशासकीय कॉलेजों में भर्ती के लिए परीक्षा का इंतजार
प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 981 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी। एक माह का समय बीत चुका है और उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने अभी लिखित परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की है। अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि घोषित होने का इंतजार है। इस बार अभ्यर्थियों ने आयोग में ज्ञापन देकर यह मांग भी की है कि प्रयागराज के साथ प्रदेश के अन्य जिलों में भी परीक्षा केंद्र बनाए जाएं। परीक्षा के लिए 1.14 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed