फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Recruitment to three thousand posts of assistant professor soon

असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन हजार पदों पर भर्ती जल्द

Sat, 31 Aug 2019 07:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
Recruitment to three thousand posts of assistant professor soon
Recruitment to three thousand posts of assistant professor soon
प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के तकरीबन तीन हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर रिक्त पदों के सत्यापन से संबंधित सूचना मांगी गई है। वहीं, अपर मुख्य सचिव ने भी निदेशालय को निर्देश जारी किए हैं कि 15 सितंबर तक पदों का अधियाचन भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार अशासकीय डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर व्यापक पैमाने पर भर्ती की तैयारी कर रही है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने भी इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। अपर मुख्य सचिव की ओर से निर्देश मिलने के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को रिक्त पदों की सूचना भेजते हुए इनका सत्यापन करने को कहा है और सत्यापन की रिपोर्ट तत्काल निदेशालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। निदेशालय के सूत्रों के मुताबिक रिक्त पदों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पदों का आरक्षण निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईब्डल्यूएस) को भी 10 फीसदी आरक्षण दिया जाना है, सो आरक्षण का निर्धारण इसी के अनुरूप किया जाना है। आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निदेशालय की ओर से उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को पदों का अधियाचन भेजा जाएगा और फिर आयोग रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करेगा। असिस्टेंट प्रोफेसर के तकरीबन तीन हजार पदों पर भर्ती होनी है। इन पदों पर भर्ती एक साथ या अलग-अलग चरणों में विभिन्न विज्ञापनों के माध्यम से की जाएगी यह अभी स्पष्ट नहीं है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वंदना शर्मा का कहना है कि रिक्त पदों की सूचना मांगी गई है। जल्द ही पदों का अधियाचन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed