फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Recruitment on already announced posts will be recruited only from interview

पहले से घोषित पदों पर इंटरव्यू से ही होगी भर्ती

Sat, 02 Sep 2017 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 02 Sep 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
Recruitment on already announced posts will be recruited only from interview
इंटरव्यू - फोटो : logo
प्रदेश सरकार ने भले ही समूह समूह ‘ग’, समूह ‘घ’ के सभी और समूह ‘ख’ के नॉन गजटेड पद साक्षात्कार से मुक्त कर दिए हों लेकिन लोक सेवा आयोग की पूर्व घोषित पदों पर सीधी भर्तियां इंटरव्यू के माध्यम से ही होंगी। भविष्य में नए अधियाचन के तहत जो पद आएंगे, उनकी भर्तियां केवल लिखित परीक्षा के माध्यम से कराई जाएंगी। इस बाबत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।
विज्ञापन


प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद कई तरह की सीधी भर्तियों के साक्षात्कार पर रोक लगा दी गई थी। इनमें एलोपैथी चिकित्साधिकारी, प्रवक्ता अभियंत्रिकी अभियंतत्रण, अग्निशमन अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, शोध सहायक, प्रवक्ता माइक्रोबायोलॉजी, प्रवक्ता भौतिकी, प्रवक्ता प्रसूती एवं स्त्री रोग, प्रवक्ता संगीत, व्यवस्था अधिकारी, उपक्रीड़ाधिकारी आदि के पद शामिल थे।
विज्ञापन


इनमें से ज्यादातर भर्तियां अब तक ठप पड़ी हैं। शासन ने जिन पदों के लिए इंटरव्यू समाप्त किया है और सिर्फ लिखित परीक्षा के जरिये भर्ती करने को कहा है, उनमें उन पदों को शामिल नहीं किया गया है, जिनके साक्षात्कार का कार्यक्रम घोषित किया जा चुका है। सवाल उठ रहे हैं कि शासन के आदेश का इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया पर कितना असर पड़ेगा। इस मामले में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जिन पदों का अधियाचन आ चुका है, उनकी भर्तियां पुरानी नियमावली के तहत ही होंगी। यानी अभी सीधी भर्ती इंटरव्यू से ही होगी। भविष्य में जिन नए पदों के लिए अधियाचन आएगा, उनकी भर्तियां नई नियमावली के तहत केवल लिखित परीक्षा के माध्यम से होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed