{"_id":"65645904e3727abf8f0f43b6","slug":"rape-of-a-girl-who-came-to-her-friend-s-house-the-girl-is-a-resident-of-ballia-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : सहेली के घर आई युवती से दुष्कर्म, बलिया की रहने वाली है युवती, धर्मांतरण की अफवाह पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : सहेली के घर आई युवती से दुष्कर्म, बलिया की रहने वाली है युवती, धर्मांतरण की अफवाह पर हंगामा
Mon, 27 Nov 2023 02:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 27 Nov 2023 02:23 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक बलिया जनपद की एक युवती शनिवार को किसी काम से फाफामऊ डुबनी मऊ बस्ती में अपनी सहेली के कमरे पर आई थी। इसी बीच उसका परिचित युवक मोहम्मद आलम भी आ गया। युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। आरोप है कि एक पहले से दर्ज मुकदमे में समझौते का दबाव बनाया।
विज्ञापन
girl crime, rape demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सहेली के कमरे पर आई बलिया जनपद की एक युवती से पहचान के एक युवक ने दुष्कर्म किया। उसने पुराने मुकदमे में समझौता करने के लिए दबाव बनाते हुए युवती को पीटा। किसी ने बस्ती में खबर फैला दी कि युवक युवती का धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बना रहा है। इसपर दर्जनों लोगों ने देर रात फाफामऊ थाने पहुंचकर हंगामा किया तो पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी पर दुष्कर्म और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बलिया जनपद की एक युवती शनिवार को किसी काम से फाफामऊ डुबनी मऊ बस्ती में अपनी सहेली के कमरे पर आई थी। इसी बीच उसका परिचित युवक मोहम्मद आलम भी आ गया। युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। आरोप है कि एक पहले से दर्ज मुकदमे में समझौते का दबाव बनाया। युवती ने मना किया तो मारपीट की और उसका मोबाइल तोड़ दिया। इसी बीच बस्ती में किसी ने यह खबर फैला दी कि एक दूसरे समुदाय का युवक युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
इसस पर बस्ती के लोग आक्रोशित हो गए और देर रात फाफामऊ थाने में पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया तब जाकर आक्रोशित लोग शांत हुए। फाफामऊ थाना प्रभारी शांतनु चतुर्वेदी का कहना है कि युवक-युवती लिव इन रिलेशन में रहते थे। धर्म परिवर्तन का दबाव नहीं बनाया जा रहा था।
विज्ञापन