{"_id":"65b6cbd387cb93bffa0c8a54","slug":"rape-accused-threatening-victims-family-meerganj-news-c-4-1-bly1032-333215-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पीड़िता के परिवार को धमका रहा दुष्कर्म का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पीड़िता के परिवार को धमका रहा दुष्कर्म का आरोपी
Mon, 29 Jan 2024 03:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म का आरोपी जेल से छूटने के बाद पीड़िता के परिवार को धमका रहा है। आरोपी के डर से परिवार गांव छोड़ने की तैयारी कर रहा है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और एक और एफआईआर दर्ज की है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि दिसंबर 2020 में गांव के ही रहने वाले राजू ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। जानकारी होने पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। बीते दिनों आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आया है। अब वह समझौता करने का दबाब बना रहा है। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
उसकी धमकियों से परिवार दहशत में है। परिवार ने गांव छोड़ने की तैयारी कर ली। कुछ लोगों के समझाने पर वह हिम्मत जुटाकर थाने पहुंचे। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मीरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।