फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ranchi rajdhani will stop at Allahabad Junction from today

रेलमंत्री ने किया एलान, इलाहाबाद जंक्शन पर आज से रुकेगी रांची राजधानी

Sat, 16 Feb 2019 02:09 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sat, 16 Feb 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Ranchi rajdhani will stop at Allahabad Junction from today
piyush goyal

इलाहाबाद जंक्शन पर शनिवार से रांची राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे रेलमंत्री पीयूष गोयल ने इलाहाबाद जंक्शन में आयोजित वंदे भारत एक्सप्रेस के स्वागत समारोह में रांची राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव का एलान किया। यहां सांसद श्यामा चरण गुप्ता ने मंच से यह मांग की थी। उनकी इस मांग का डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी एवं सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भी समर्थन किया।

विज्ञापन


दरअसल, सांसद श्यामा चरण ने अपने भाषण के दौरान रेलमंत्री से कहा कि जंक्शन पर रांची राजधानी का ठहराव हो। अपने संबोधन के दौरान पीयूष गोयल ने एलान कर दिया कि शनिवार से ही रांची एक्सप्रेस का ठहराव जंक्शन पर शुरू हो जाएगा। रांची राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव के साथ ही जंक्शन पर कुल चार राजधानी का ठहराव सुनिश्चित हो जाएगा। अभी तक यहां हावड़ा राजधानी, पटना राजधानी और डिब्रुगढ़ राजधानी का ही ठहराव है। अब सप्ताह में कुल दो दिन चलने वाली रांची राजधानी एक्सप्रेस भी शनिवार से रुकने लगेगी।
विज्ञापन


नई दिल्ली से यह ट्रेन बुधवार एवं शनिवार की शाम चार बजे चलती है, जो रात 8.55 बजे कानपुर और सुबह 10.30 बजे रांची पहुंचती है। अब शनिवार से रात 11.05 बजे इसका जंक्शन पर ठहराव होगा। उधर रांची से शनिवार और बृहस्पतिवार की शाम 5.10 बजे चलकर यह ट्रेन अगले दिन सुबह 10.55 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। इलाहाबाद पर इसका ठहराव रात 3.45 बजे होगा। बताया जा रहा है कि दोनों ओर से इस ट्रेन का ठहराव दो-दो मिनट का होगा। हालांकि, अभी सियालदाह और भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed