फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ramleela allahabad

अति आनंद उमगि अनुरागा, चरण सरोज पखारन लागा

Fri, 07 Oct 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 07 Oct 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
ramleela allahabad
allahabad
शहर की विभिन्न लीला कमेटियों की ओर से बृहस्पतिवार को रामकथा के विविध प्रसंगों का मंचन किया गया। पथरचट्टी रामलीला कमेटी की ओर से रामबाग रामलीला मैदान पर शृंग्वेरपुर आगमन, राम केवट संवाद भरत द्वारा कैकेयी परित्यागराम की लीला हुई। विलखती अयोध्या को छोड़, सुमंत को अयोध्या भेजकर राम गंगा के किनारे आकर खड़े हुए। निषादराज से मित्रता की तो उन्होंने भी राम का स्वागत किया। केवट से राम ने गंगापार करने के लिए नाव मांगी पर उसने सहज भाव से अस्वीकार कर दिया। केवट के हठ के आगे विवश राम ने पैर धोने की अनुमति दी। इसी क्रम में सुमंत की वापसी, दशरथ का प्राण त्यागना, कैकेयी भरत संवाद आदि प्रसंगों नेे सभी को भावविभोर किया।
विज्ञापन


पजावा रामलीला कमेटी की ओर से पजावा रामलीला मैदान पर सीता के राम शीर्षक के तहत सीता हरण से जटायु वध तक की लीला का मनोहारी मंचन किया गया। रावण का आकाश मार्ग से आना, लक्ष्मण रेखा पर पैर रखते ही आग प्रज्ज्वलित होना रोमांचित करता रहा। इससे पहले शाहगंज स्थित राम मंदिर में आरती पूजन किया गया। सुबह कोतवाली के पास मोती की शृंगार चौकी निकली। कार्यक्रम में सचिन गुप्ता, अमिताभ टंडन, श्याम जी अग्रवाल, मोहनजी टंडन, राजेश मेहरोत्रा, पवन मालवीय, गिरि शंकर प्रभाकर, आदित्य टंडन आदि शामिल थे। इसके अतिरिक्त सिविल लाइंस में लंका विजय , गुरुतेगबहादुर नगर करेली में राम विवाह, राम वनवास, केवट राम संवाद प्रसंगों की लीला का मनोहारी मंचन किया गया।
विज्ञापन


 कटरा रामलीला कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को राम की बारात निकाली गई। भारद्वाज आश्रम से पूरी सजधज से निकली बारात के स्वागत में पूरा कटरा उमड़ा। परंपरागत रूप से राम की बारात में सीता भी संग चलीं। हाथी पर रखे चांदी के हौदे पर राम-लक्ष्मण  सवार थे जबकि चांदी के भव्य रथ पर जनक नंदिनी सीता विराजीं। बारात की अगुवाई देवाधिदेव महादेव ने की। अन्य रथों पर राजा दशरथ और अन्य राजागण सवार थे। हनुमान बारात आने की सूचना देते चले। बारात में शामिल लीला चौकियां रामकथा के विविध प्रसंगों पर केंद्रित थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रामबारात भारद्वाज आश्रम से विश्वविद्यालय चौराहा, कटरा चौराहा, पानी टंकी, मनमोहन पार्क होते हुए रामवाटिका पहुंचकर समाप्त हुई। बारात में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौर, विधायक अनुग्रह नारायण सिंह सहित कमेटी के अध्यक्ष गोपालबाबू जायसवाल, महामंत्री मोहनलाल अग्रवाल, शंकर लाल चौरसिया,  मयंक अग्रवाल, राकेश गुप्ता, अश्विनी केसरवानी, चंद्रजीत कुशवाहा आदि शामिल थे। रामलीला मंच रामवाटिका में श्रीराम का शृंग्वेरपुर पहुंचना, निषादराज द्वारा स्वागत, राम केवट संवाद, चित्रकूट प्रस्थान प्रसंग का मंचन हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed