{"_id":"5d96556a8ebc3e93ac7213d8","slug":"rambagh-station-allahabad-news-ald2566471149","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबाग स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, कॉशन से चली ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबाग स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, कॉशन से चली ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबाग स्टेशन के ट्रैक और कालोनी में भरा पानी
ट्रैक पर एक फीट तक पानी भरने से काशन लेकर चलाई गई ट्रेनें
प्रयागराज। बृहस्पतिवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश से इलाहाबाद सिटी (रामबाग) स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। इस वजह से यहां कुछ देर के लिए रेल संचालन भी प्रभावित हुआ। साथ ही रेलवे कालोनी में जलभराव हो गया। इस बीच रामबाग में नाले की दीवार टूट जाने की वजह से भी सड़क का पानी रेलवे कालोनी में घुस गया। इससे नाराज लोगों ने ट्रेन संचालन रोकने की तैयारी की, लेकिन स्टेशन पर तैनात कर्मचारियों के समझाने के बाद कालोनी में रहने वाले लोग शांत हुए।
रामबाग रेलवे कालोनी मुख्य सड़क से कुछ नीचे है। कालोनी के बाहरी हिस्से ही नाला गुजरता है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की बारिश की वजह नाले की दीवार का एक हिस्सा टूट गया। इस वजह से नाला और सड़क का पानी कालोनी में घुसने लगा। थोड़ी ही देर में कालोनी के तमाम घरों में पानी भर गया। इस बीच रेलवे ट्रैक पर बारिश का पानी भर गया। दो बजे तक यहां ट्रैक पर एक फीट से ज्यादा पानी भर गया। इस दौरान रामबाग आने वाली ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ। बाद में काशन लेकर यहां प्लेटफार्म नंबर एक से ट्रेनों को निकाला गया। उधर, नाले का पानी घरों में घुसने से नाराज कालोनी वाले अपने घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान लोगों ने खूब शोरशराबा किया। तय हुआ कि ट्रेन संचालन रोका जाए, लेकिन रेलकर्मियों के समझाने के बाद लोग शांत हो गए। वहीं दूसरी ओर प्रयागघाट रेलवे स्टेशन पर भी पानी भर जाने से यात्रियों को दिक्कत हुई। यहां मुख्य इमारत से प्लेटफार्म की ओर जाने वाले रास्ते में बारिश का पानी तमाम जगह भर गया था।