फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ram will be seated on exquisitely crafted platforms; the *Ratri Shringar* (nighttime adornment) will be a key attraction.

Prayagraj News: लाखों की कलात्मक चौकियों पर विराजेंगे राम, रात्रि शृंगार बनेगा आकर्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Ram will be seated on exquisitely crafted platforms; the *Ratri Shringar* (nighttime adornment) will be a key attraction.
पजावा की रामलीला इस बार रात्रि शृंगार परंपरा और कलात्मक चौकियों के कारण आकर्षण का केंद्र रहेगी। ये चौकियां चांदी, मोती से निर्मित होंगी। प्रत्येक चौकी की लागत लाखों रुपये होंगी। रात्रि शृंगार की विशेषता है कि जिस सामग्री की चौकी होगी, उसी के अनुरूप भगवान का शृंगार किया जाएगा।
विज्ञापन

श्री महंत बाबा हाथीराम पजावा रामलीला कमेटी के सचिन कुमार गुप्ता ने बताया कि छह अक्तूबर को रात आठ बजे शाहगंज स्थित महंत बाबा हाथीराम मंदिर में मुकुट पूजन होगा। 11 अक्तूबर को राम जन्म से अहिल्या उद्धार की लीला होगी। 12 को फुलवारी लीला से धनुष यज्ञ और 13 को राम-सीता विवाह के साथ भव्य राम बरात निकलेगी।
विज्ञापन

14 से 18 अक्तूबर तक राम वनवास, भरत मिलाप, सीता हरण, लंका दहन और कुंभकर्ण वध की लीलाएं होंगी। 19 को मेघनाथ वध और नवमी का दल पत्थर का शिवाला से निकलेगा। 20 को रावण वध और दशमी का दल घास मंडी से रात आठ बजे निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश चंद्र टंडन, कोषाध्यक्ष अमिताभ, राजगद्दी संयोजक मोहन टंडन और राजेश मल्होत्रा की देखरेख में होगा। निदेशक सचिन कुमार गुप्ता, गिरीशंकर प्रभाकर और रवि प्रकाश ओझा सहित कमेटी सदस्य भी शामिल हैं।

राम बरात, रामदल और समापन कार्यक्रम
13 अक्तूबर को निकलने वाली राम बरात में छह कलात्मक चौकियां, 10 बैंड-बाजे, हाथी-घोड़े और राम-लक्ष्मण, भरत-शत्रुघ्न की सवारी शामिल होगी। रामदल में हाथी पर भगवान श्रीराम, हनुमान जी और रामायण प्रसंगों पर आधारित 10 कलात्मक चौकियां रहेंगी। 21 अक्तूबर को कोतवाली चौराहे पर भजन संध्या के साथ भरत मिलाप होगा। 25 अक्तूबर को अतरसुइया रामलीला मैदान में भजन संध्या, लोकनृत्य एवं श्रीराम राजगद्दी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed