{"_id":"5f2b0ab38ebc3e3d19460de5","slug":"ram-mandir-bhumi-pujan-ram-turned-out-to-be-prayagraj-burning-lamps-from-house-to-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir Bhumi Pujan: राम मय हुआ प्रयागराज, घर-घर जले दीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir Bhumi Pujan: राम मय हुआ प्रयागराज, घर-घर जले दीप
Thu, 06 Aug 2020 01:08 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
prayagraj
- फोटो : prayagraj
हर किसी को सुबह से ही इंतजार था कि जब पीएम मोदी अयोध्या आएं और श्री राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करें। पीएम द्वारा पूजन करने के बाद प्रयागराज राममय हो गया। शहर के तकरीबन सभी प्रमुख मंदिरों में पूजन अर्चन के साथ उन्हें सजाया गया। शाम होते-होते शहर में दिवाली जैसा माहौल हो गया।
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
जहां एक ओर घर-घर में दीये जले तो वहीं लोगों ने आतिशबाजी भी की। इस बीच श्रृंगवेरपुर में 11 हजार दीये एक साल जले तो घाट पर देव दिवाली सा माहौल हो गया। हालांकि बारिश के खलल की वजह से तमाम लोगों ने अपने घरों के अंदर ही दीये जलाकर अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
prayagraj
- फोटो : prayagraj
सदियों की प्रतीक्षा के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होने के बाद मंदिर निर्माण का सिलसिला आरंभ हो गया। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए हर एक रामभक्त ने विशेष तैयारी की। घरों में पूजा-पाठ के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ।
prayagraj
- फोटो : prayagraj
इस बीच ललिता देवी, लेटे हुए हनुमान जी समेत तमाम मंदिरों में भी सजावट के साथ विशेष पूजन अनुष्ठान के कार्यक्रम हुए। शाम को श्रीराम के नाम पर दीपक जलाए गए। लोगों ने दिवाली की तर्ज पर जमकर आतिशबाजी की।
prayagraj
- फोटो : prayagraj
सांसद केसरी देवी हो या फिर विधायक हर्ष बाजपेयी, मेयर अभिलाषा गुप्ता गुप्ता एवं पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी, सभी ने शाम को अपने-अपने घरों में दीये जलाए। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बहादुरगंज स्थित शिवमंदिर और नैनी में अखंड राम चरितमानस का पाठ करवाया।
prayagraj
- फोटो : prayagraj
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यालय केसर भवन, अशोक सिंहल के निज निवास महावीर भवन को भी दीयों से सजाया गया। विहिप कार्यालय में सुंदरकांड होने के बाद कई क्विंटल लड्डू का वितरण किया गया। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर भगवा पताका लगाई गई।
prayagraj
- फोटो : prayagraj
कुछ चौराहों पर रंगोली भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बनवाई गई। इसके पूर्व अयोध्या में श्री राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर प्रयागराज के लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा। भूमि पूजन कार्यक्रम कार्यक्रम को देखने के लिए लोग घरों में परिवार के साथ टीवी के सामने डटे रहे।
महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने अपनी बेटी के साथ दीप जलाए।
- फोटो : prayagraj
इस दौरान शहर की सड़कों और बाजार में सन्नाटा भी पसरा रहा। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने कहा कि हम उस सौभाग्यशाली पीढ़ी के हैं, जिन्होंने राम मंदिर का आंदोलन भी देखा और अब मंदिर निर्माण होता हुआ भी देख रहे हैं।