फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ram Madhav said: Now even the secular now call themselves real Hindus

राम माधव बोले : आज पूरा राष्ट्र हिंदुत्वमय दिख रहा. सेक्युलर भी अब खुद को बताते हैं असली हिंदू

Wed, 02 Feb 2022 11:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Feb 2022 11:41 PM IST
सार

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद में अधिवक्ताओं की भूमिका विषय पर बतौर मुख्य वक्ता राम माधव ने कहा कि आज देश और समाज का जो लोग नेतृत्व कर रहे हैं। वह सांस्कृतिक राष्टवाद से प्रेरित हैं और यही देश की भावना है।

विज्ञापन
Ram Madhav said: Now even the secular now call themselves real Hindus
Prayagraj News : प्रयाग संगीत समिति में बोलते आरएसएस विचारक राम माधव। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख विचारक राम माधव ने बुधवार को प्रयागराज में कहा कि आज पूरा राष्ट्र हिंदुत्वमय दिख रहा है। स्थिति यह है कि दस साल पहले जो नेता खुद को सेक्युलर बताते थे आज कहते हैं कि हम भी असली हिंदू हैं।

विज्ञापन



इसे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद कहें या हिंदुत्व दोनों का सार एक ही है। यह बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य राम माधव ने प्रयाग संगीत समिति के मेहता प्रेक्षागृह में आयोजित अधिवक्ता गोष्ठी में कहीं। 
विज्ञापन



सांस्कृतिक राष्ट्रवाद में अधिवक्ताओं की भूमिका विषय पर बतौर मुख्य वक्ता राम माधव ने कहा कि आज देश और समाज का जो लोग नेतृत्व कर रहे हैं। वह सांस्कृतिक राष्टवाद से प्रेरित हैं और यही देश की भावना है। उसी के अनुरूप नेतृत्व भी मिला है। उन्होंने कहा कि कुछ राष्ट्रवादी समर्थकों को लगता है कि क्यों न इसे हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाए। मगर इसकी आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हिंदू राष्ट्र भावना का विषय है घोषणा का नहीं। इस दिशा में हमने आधा रास्ता तय कर लिया है अब इससे पीछे जाना संभव नहीं है। राम माधव ने कहा कि आज सांस्कृतिक भावना जोर पकड़ रही है। इसकी संविधानिक घोषणा करने की आवश्यकता नहीं है। किसी को इस बात से डरने की जरूरत नहीं है कि भारत एक हिंदू राष्ट्र हो जाएगा।


बहु संस्कृतिवाद की धारणा को नकारते हुए राम माधव ने कहा कि भारत में कोई बाहर नहीं आया है। यहां जितने भी धर्मों के लोग रहते हैं वो यहीं के मूल निवासी है। उनकी संस्कृति एक ही है। किसी वजह से धर्म बदल लेने मात्र से संस्कृति नहीं बदल जाती है। इसलिए सिविल राष्ट्रवाद की बात कहना जिन्ना की सोच को आगे बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि भारत बहुधर्मी देश है और यही इसकी संस्कृति का आधार है। संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा ने कहा कि  हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं की भूमिका को पूरे देश ने देखा है। उन्होंने कहा कि हम वसुधैव कुटुंबकम की भावना को अपनाने वाले लोग हैं।


हमारा मूल चरित्र ही समाजवाद है। विषय प्रवर्तन करते हुए अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री शीतला प्रसाद गौड़ ने आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी संस्कृति को अपनाने और आगे बढ़ाने वाली पार्टी को ही जिताने की अपील की। संगोष्ठी के विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता परिषद हाईकोर्ट इकाई के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता वीपी श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


संगोष्ठी का संचालन अधिवक्ता परिषद हाईकोर्ट इकाई के महामंत्री अजय कुमार मिश्र ने किया। संगोष्ठी में अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल, एमसी चतुर्वेदी अपर महाधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता शिवकुमार पॉल, राज्य कार्यकारिणी सदस्य मृत्युंजय तिवारी, देशदीपक श्रीवास्तव, रामेश्वर शुक्ला, अवधेश श्रीवास्तव, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, देवेंद्र नाथ मिश्र सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed