फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raksha Bandhan 2020: The art of brothers will be embellished with the threads of devotion and patriotism

Raksha Bandhan 2020: भक्ति और देशप्रेम के धागों से सजेंगी भाइयों की कलाइयां

Mon, 03 Aug 2020 12:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Aug 2020 12:01 AM IST
सार

  1. मुहूर्त
  • सुबह 7:19 बजे से श्रवण नक्षत्र आरंभ हो जाएगा।
  • भद्राकाल की समाप्ति सुबह 9:26 बजे होगी।
  • सुबह 9:27 से सूर्यस्त तक आयुष्मान और प्रीति योग में रक्षाबंधन

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2020: The art of brothers will be embellished with the threads of devotion and patriotism
prayagraj news - फोटो : prayagraj

विस्तार

आयुष्मान योग में सोमवार को भाइयों की कलाई पर इस बार एक से बढ़कर एक नेह की डोर बंधेगी। इसमें रामलला का भूमि पूजन भी होगा और सेना का शौैर्य भी। म्यूजिकल राखियों में जय श्रीराम, राफेल लड़ाकू विमान और मेरा रंग दे बसंती चोला... गीत पर आधारित तिरंगे वाली देश प्रेम से ओतप्रोत राखियां इस बार के रक्षाबंधन में चार चांद लगाएंगी। हालांकि ज्योतिषियों के अनुसार इस रक्षबंधन पर गुरु और शनि वक्री रहेंगे, ऐसे में मोती और काले धागे वाली राखियों को भाइयों की कलाई पर बांधने से परहेज करें तो बेहतर होगा।

विज्ञापन

Raksha Bandhan 2020: The art of brothers will be embellished with the threads of devotion and patriotism
prayagraj news - फोटो : prayagraj

एक दिन के लिए बाजार खुलते ही राखियों की एक से बढ़कर एक डिजाइन छा गई। खासतौर से म्यूजिकल राखियां इस रक्षाबंधन को चटख बनाएंगी। भाइयों की कलाई पर इस बार रामलला के भूमि पूजन पर आधारित ‘जय श्रीराम’ राखी, आवाज के साथ राफेल लड़ाकू विमान, जयहिंद, कारगिल विजय समेत एक से एक राखियां रक्षाबंधन की शोभा बनेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2020: The art of brothers will be embellished with the threads of devotion and patriotism
prayagraj news - फोटो : prayagraj

चौक के थोक राखी कारोबारी कादिर भाई बताते हैं कि इस बार अयोध्या और डोकलाम विवाद राखियों में छाया हुआ है। जयश्री राम, रामलला हम आएंगे ... व राजा रामचंद्र की जय.. का लाइट के साथ संगीतमय उद्घोष करने वाली राखियां सबसे अधिक पसंद की गईं। इसके बाद राफेल, जयहिंद और देश प्रेम पर आधारित अन्य राखियों की मांग रही। बच्चों ने मोटू-पतलू व डोरेमान वाली राखियां भी खूब खरीदीं।

हालांकि कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार राखी के पर्व का रंग फीका जरूर हुआ है, लेकिन बहनें अपने भाइयों की कलाइयां देश प्रेम और भक्तिभाव के रंगों वाली राखियों से सजाने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

Raksha Bandhan 2020: The art of brothers will be embellished with the threads of devotion and patriotism
prayagraj news - फोटो : prayagraj
उधर, ज्योतिषाचार्य पं ब्रजेंद्र मिश्र का कहना है कि रक्षाबंधन पर इस बार गुरु के साथ शनि वक्री रहेंगे। ऐसे में राखी बांधते समय बहनों को कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। उनका कहना है कि टूटी या खंडित हुई राखियां हरगिज नहीं बांधनी चाहिए। टूटी हुई राखी को जोड़कर या ठीक करके भी नहीं बांधना चाहिए। इसके अलावा भाई की कलाई पर काले रंग के धागे या मोतियों वाली राखी भी नहीं बांधनी चाहिए।लोहे के तार से बनी राखियों से भी परहेज करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed