फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rakesh, Jitendra Bahadur forward on the post of President

अध्यक्ष पद पर राकेश, सचिव पर जितेंद्र बहादुर आगे

Mon, 04 Feb 2019 12:11 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 04 Feb 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rakesh, Jitendra Bahadur forward on the post of President
डेमो - फोटो : डेमो
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की मतगणना भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को सुबह नौ बजे से आरंभ हुई। मतपत्र अलग करने के बाद अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव एवं संयुक्त सचिव पद के लिए मतगणना शुरू हुई। शाम पांच तक हुई मतों की गिनती में अध्यक्ष पद पर राकेश पांडेय उर्फ बबुआ 456 वोटों के साथ आगे चल रहे थे।
विज्ञापन


एल्डर्स कमेटी चेयरमैन वीसी मिश्र के मुताबिक मौनी अमावस्या को देखते हुए सोमवार एवं मंगलवार को मतगणना नहीं कराई जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शाम पांच बजे तक हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर गिने गए कुल 959 वोटों में अशोक सिंह को 119, आरके ओझा को 322, रामअवतार पांडेय को 62 वोट हासिल हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर अखिलेश मिश्रा को 200, जमील अहमद को 179 एवं पीयूष शुक्ला को 131 वोट हासिल हुए। इसी तरह सचिव पर जितेंद्र बहादुर को 163, प्रभाशंकर मिश्रा को 145, विक्रांत पांडेय को 138 वोट हासिल हुए। संयुक्त सचिव प्रशासन पर प्रियदर्शी त्रिपाठी को 243, मनु शर्मा को 197 एवं संजय सिंह को 156 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed