फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rajju Bhaiya State University: This time admission in all courses through semester system

Rajju Bhaiya State University : इस बार सभी पाठ्यक्रमों में सेमेस्टर सिस्टम से प्रवेश

Sat, 25 Jun 2022 10:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Jun 2022 10:47 PM IST
सार

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से संघटक कॉलेजों में स्नातक, परास्नातक एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के लिए तीन प्रकार की गाइडलाइन जारी की गई है। वहीं, नैनी स्थित विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में प्रवेश के लिए अलग से गाइडलाइन जारी की गई है।

विज्ञापन
Rajju Bhaiya State University: This time admission in all courses through semester system
Prayagraj News : राज्य विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) और इसके 653 संघटक महाविद्यालयों में नए सत्र 2022-23 से सभी पाठ्यक्रमों में सेमेस्टर सिस्टम लागू किया जा रहा है। नए सत्र में प्रवेश लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश से जुड़ी चार प्रकार की अलग-अलग गाइडलाइन जारी की है।

विज्ञापन



विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से संघटक कॉलेजों में स्नातक, परास्नातक एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के लिए तीन प्रकार की गाइडलाइन जारी की गई है। वहीं, नैनी स्थित विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में प्रवेश के लिए अलग से गाइडलाइन जारी की गई है। विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, एलएलबी, बीएएलएलबी, परास्नातक एवं प्रोफेशन पाठ्यक्रमों में दाखिले लिए जाएंगे। अब तक कई पाठ्यक्रमों में सेमेस्टर सिस्टम था और कई पाठ्यक्रमों की वार्षिक परीक्षाएं होती थीं, लेकिन नए सत्र से सभी पाठ्यक्रमों में सेमेस्टर सिस्टम के तहत प्रवेश लिए जाएंगे। 
विज्ञापन



राज्य विवि के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस बार मुख्य परिसर में तीन नए विषय अंग्रेजी, मनोविज्ञान एवं लोक प्रशासन शुरू किए गए हैं। छात्र इन विषयों से स्नातक एवं परास्नातक की पढ़ाई कर सकेंगे। इस बार नया पोर्टल भी तैयार किया गया है, जिसके तहत कॉलेजों में छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होते ही विश्वविद्यालय में भी उनका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। ऐसे में कॉलेज प्रवेश की अंतिम तिथि के बाद दाखिला नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेरिट में शामिल होेने के लिए 40 फीसदी अंक जरूरी
पूर्व की भांति इस बार भी विश्वविद्यालय और संघटक कॉलेजों मेरिट के आधार पर ही प्रवेश लिए जाएंगे। कॉलेज अपने स्तर से मेरिट तैयार करेंगे और प्रवेश लेंगे। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह के अनुसार मेरिट में शामिल होने के लिए न्यूनतम 40 फीसदी अंकों की अनिवार्यता लागू की गई है। उदाहरण के तौर पर स्नातक में दाखिले के लिए इंटरमीडिएट में न्यूनतम 40 फीसदी और परास्नातक में दाखिले के लिए स्नातक में न्यूनतम 40 फीसदी अंक होने चाहिए।



वोकेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश और परीक्षा कॉलेजों के जिम्मे
नए सत्र 2022-23 से वोकेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश और परीक्षा कराने की जिम्मेदारी संघटक महाविद्यालयों की होगी। वे अपने स्तर से वोकेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेंगे, विशेषज्ञों का बुलाएंगे, परीक्षा कराएंगे और मूल्यांकन कराके रिजल्ट जारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed