फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rajju Bhaiya State University: Students will be able to know which course is being taught at home

Rajju Bhaiya State University : विद्यार्थी घर बैठे जान सकेंगे कि कहां पढ़ाया जा रहा कौन सा कोर्स

Sun, 17 Oct 2021 10:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Rajju Bhaiya State University: Students will be able to know which course is being taught at home
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय - फोटो : prayagraj
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय अपने संघटक महाविद्यालयों में शुरू किए गए नए पाठ्यक्रमों की लिस्ट ऑनलाइन जारी करने जा रहा है। इससे छात्र-छात्राओं को काफी सहूलियत होगी। वे घर बैठे जान सकेंगे कि किस कॉलेज में कौन सा पाठ्यक्रम पढ़ाया जा रहा है और इस जानकारी के आधार पर वे अपने मनपसंद पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन


तकरीबन 200 नए एवं पुराने कॉलेज ऐसे हैं, जिन्हें सत्र 2021-22 के तहत राज्य विश्वविद्यालय ने संबद्धता प्रदान की है या इन कॉलेजों में नए पाठ्यक्रम शुरू करने की मंजूरी दी है। वर्तमान में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में विश्वविद्यालय की ओर से ऑनलाइन जारी होने वाली लिस्ट विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 2022-23 के लिए नए कॉलेजों को संबद्धता प्रदान करने या पहले से संबद्ध महाविद्यालयों में नया पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए उनसे प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन


राज्य विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एसके शुक्ल ने बताया कि महाविद्यालयों से तीन नवंबर तक प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्रस्ताव लेने से लेकर संबद्धता प्रदान किए जाने तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। रजिस्ट्रार के अनुसार सत्र 2021-22 के लिए भी ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत कॉलेजों को संबद्धता प्रदान की गई और नए पाठ्यक्रम शुरू करने की मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया है कि अनापत्ति एवं संबद्धता के फॉर्म केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे और निस्तारित होंगे। एनओसी मिलने पर संबद्धता के लिए भौतिक सत्यापन भी होगा। इसके लिए कुलपति की ओर से निरीक्षण मंडल का गठन किया जाएगा। मौके पर भौतिक सुविधाओं का निरीक्षण करने के बाद ऑनलाइन संबद्धता या नया पाठ्यक्रम शुरू करने की मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed