फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rajiv's death anniversary of the resolution on combating terrorism

राजीव की पुण्यतिथि पर आतंकवाद से लड़ने का संकल्प

Sun, 22 May 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 22 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Rajiv's death anniversary of the resolution on combating terrorism
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 25वीं पुण्यतिथि ‘आतंकवाद विरोध दिवस’ के रूप में मनाई और देश में बढ़ते आतंकवाद की निंदा करते हुए इसके खिलाफ लड़ाई का संकल्प लिया। आनंद भवन में इकट्ठा हुए कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए अपने प्रिय नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति की गई सेवाओं को याद किया।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी ने ही पंचायती राज संस्थाओं को अधिकार संपन्न बनाया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए अनेक पहल की कि भारत एक आधुनिक एवं समृद्ध राष्ट्र के रूप में 21वीं सदी में प्रवेश करे। विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने कंप्यूटरों के इस्तेमाल सहित प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति के लिए मुल्क को प्रेरित किया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष उपेंद्र सिंह एवं संचालन प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने किया। इस मौके पर पार्टी नेता विजय प्रकाश, फुजैल हाशमी, सुधाकर तिवारी, प्रो. एसबी लाल, परवेज सिद्दीकी, मुकुंद तिवारी, महेश त्रिपाठी, तारिक सईद अज्जू, संत प्रसाद पांडेय, अभय अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं, विश्वकर्मा एकीकरण अभियान अलोपीबाग में मीडिया प्रभारी यशवीर सिंह यादव के नेतृत्व में संगोष्ठी का आयोजन किया गया और पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें जेएन विश्वकर्मा, आनंद मिश्र, बाबुल त्रिपाठी, सीएल पटेल आदि मौजूद रहे। कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने पीएन विश्वकर्मा और राजीव गांधी पंचयती राज संगठन के कार्यकर्ताओं ने हरदेव सिंह के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। नेहरू ग्राम भारती के सचिव एवं कांग्रेस के महासचिव मनीष मिश्र के नेतृत्व में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। राजीव गांधी विचार मंच के लोगों ने प्रभाकर मिश्र और कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने शौकत अली की अगुवाई में पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed