फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rajbabber did get interim bail granted

राजबब्बर ने किया सरेंडर अंतरिम जमानत हुई मंजूर

Sun, 17 Mar 2019 01:21 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 17 Mar 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
कानून का उल्लंघन और पथराव कर जानलेवा हमले के मुकदमे में शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और बॉलीवुड अभिनेता राजबब्बर ने स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए में सरेंडर कर दिया। उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हुआ था। शनिवार को अदालत में हाजिर होने के बाद उन्होंने जमानत अर्जी पेश की। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अंतरिम जमानत पर राजबब्बर को रिहा करने का आदेश दिया। उनकी नियमित जमानत पर सुनवाई पांच अप्रैल को होगी। कोर्ट ने राजबब्बर को इस दिन सरेंडर करने को कहा है। 
विज्ञापन


स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने एडीजीसी राजेश गुप्ता, विशेष अधिवक्ता वीरेन्द्र कुमार उर्फ गोपाल सिंह और बचाव पक्ष के अधिवक्ता शीतला प्रसाद मिश्र और पीके तिवारी को सुनकर यह आदेश दिया है। घटना 17 अगस्त 2015 की लखनऊ के हजरतगंज थाने की है। एसआई प्यारे लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि कांग्रेसी नेता गन्ना भुगतान, अपराध और भ्रष्टाचार आदि को लेकर धरना स्थल पर भाषण दे रहे थे। सभा से नेतागण पांच हजार समर्थकों को लेकर विधान सभा घेरने के लिए चल दिए। पुलिस ने बैरियर लगा कर रोकने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर  कर दिया।
विज्ञापन


घटना के दौरान एडीएम निधि श्रीवास्तव, एसपी राजीव मेहरोत्रा, सीओ अवनीश मिश्रा, एसओ विकास पांडेय सहित दर्जनों पुलिस अधिकारियों को गंभीर चोटें आई थी। विवेचना के बाद पुलिस ने राजबब्बर, निर्मल खत्री, मधुसूदन मिस्त्री, प्रदीप माथुर, रीता बहुगुणा जोशी सहित 18 लोगों और पांच हजार अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। कोर्ट ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। राजबब्बर की जमानत अर्जी का अभियोजन ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजबब्बर की जमानत पर सुनवाई के दौरान उनका पक्ष रखने के लिए हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और फौजदारी के नामी वकील गोपाल चतुर्वेदी और कांग्रेसी नेता पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी भी अधिवक्ता के ड्रेस में पहुंचे। इसके अलावा जिला न्यायालय में पूरे समय कांग्रेसियों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed