{"_id":"619fbe217c53336c69460736","slug":"raj-pal-murder-case-ashraf-statement-recorded-in-the-case-of-intimidation-of-the-witness","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजू पाल हत्याकांड : गवाह को धमकाने के मामले में अशरफ का बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजू पाल हत्याकांड : गवाह को धमकाने के मामले में अशरफ का बयान दर्ज
Thu, 25 Nov 2021 10:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 25 Nov 2021 10:18 PM IST
सार
स्पेशल जज डॉ. दिनेश चंद्र शुक्ला की अदालत में मामले की सुनवाई की गई। वीडियो कांफ्रेंसिंग से जेल में बंद खालिद अजीम उर्फ अशरफ ने अपने बयान मुलजिम में कहा कि उसे राजनीतिक रंजिश के कारण फंसाया गया है।
विज्ञापन
खालिद अजीम उर्फ अशरफ।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल का अपहरण कर धमकाने और झूठी गवाही दिलाने के मामले में जेल में बंद पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ का बयान स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए में बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दर्ज किया गया।
विज्ञापन
स्पेशल जज डॉ. दिनेश चंद्र शुक्ला की अदालत में मामले की सुनवाई की गई। वीडियो कांफ्रेंसिंग से जेल में बंद खालिद अजीम उर्फ अशरफ ने अपने बयान मुलजिम में कहा कि उसे राजनीतिक रंजिश के कारण फंसाया गया है। गवाह उमेश पाल अपनी मर्जी से पुलिस के साथ आया था और अपनी मर्जी से बयान दिया था।
विज्ञापन
सत्ता बदलने के बाद राजू पाल की पत्नी के दबाव में सरकारी तंत्र से मिलकर उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया। राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की गवाही के दौरान वह नैनी जेल में बंद था। बयान में अभियुक्त ने कहा कि वह अपने बचाव में सफाई साक्ष्य प्रस्तुत करेगा।
विज्ञापन
घटना 28 फरवरी 2006 की धूमनगंज थाने की है। राजू पाल हत्याकांड के गवाह और इस मुकदमे के वादी उमेश पाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी की फांसी इमली के पास सुलेमसराय से अभियुक्त गण आए और उसे मारपीट कर चोटें पहुंचाई। जान से मारने की धमकी दी और अपहरण कर गाड़ी में बिठा कर अतीक अहमद के कार्यालय में ले गए, जहां उसे झूठी गवाही देने के लिए करंट का झटका दिया गया।