फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rain increased the problems of potato-mustard farmers

किसानों पर आफत : बारिश ने बढ़ाई आलू-सरसों के किसानों की मुश्किलें

Thu, 06 Jan 2022 11:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Jan 2022 11:12 PM IST
सार

विगत वर्षों में सरसों तेल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हुई। विगत तीन वर्षों से किसानों को आलू की भी अच्छी कीमत मिल रही है। इसे देखते हुए सरसों और आलू की खेती के प्रति किसानों का रूझान बढ़ा है।

विज्ञापन
Rain increased the problems of potato-mustard farmers
आलू की फसल में भरा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बृहस्पतिवार को हुई बारिश से आलू और सरसों की फसलों को भारी नुकसान की आशंका बन गई है। मुश्किल यह कि अभी 10 जनवरी तक इसी तरह के मौसम की चेतावनी जारी की गई है। इससे किसानों की  चिंता और बढ़ गई है। विगत वर्षों में सरसों तेल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हुई। विगत तीन वर्षों से किसानों को आलू की भी अच्छी कीमत मिल रही है। इसे देखते हुए सरसों और आलू की खेती के प्रति किसानों का रूझान बढ़ा है।

विज्ञापन


इसका अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि इस बार दोनों फसलों का रकबा करीब दोगुना हो गया है लेकिन बृहस्पतिवार को हुई बारिश से किसानों में निराशा है। सोरांव के प्रगतिशील किसान मुन्ना पटेल, धीरेंद्र कुशवाहा कहना है कि खेतों में पानी लगने से फसल सड़ने की आशंका बन गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ.मनोज कुमार सिंह का कहना है कि बारिश से तिलहनी, दलहनी और आलू की फसलों को नुकसान होगा । आगे भी ऐसे ही मौसम की चेतावनी दी गई है। यदि ऐसा हुआ तो पैदावार में भारी गिरावट होगी।
विज्ञापन


गेहूं के लिए है अमृत
बृहस्पतिवार को हुई बारिश की बूंदें गेहूं के लिए अमृत बताई जा रही हैं। डॉ.मनोज कुमार का कहना है कि किसानों को अब एक सिंचाई नहीं करनी होगी। इसके अलावा बारिश की बूंदें पौधे पर सीधे पड़ती हैं। इससे फसल को काफी फायदा होगा। हालांकि, यदि ओलावृष्टि हो गई तो फसल को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरियों को मिलेगी जैविक सब्जी
शहरियों को जैविक सब्जी के लिए अब बहुत भटकना नहीं होगा। जगह-जगह जैविक सब्जी उपलब्ध होगी। बृहस्पतिवार को उप निदेशक कृषि विनोद कुमार ने एग्री स्टार्टअप ऑर्गेनिक मोबाइल एप का उद्घाटन किया। इसी क्रम में मुंडेरा मंडी परिसर स्थित उप निदेशक कार्यालय में हुई बैठक में किसानों को जैविक तरीके से सब्जी की खेती की जानकारी दी गई। उन्हें इसके लिए प्रेरित भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed