{"_id":"618fadf20b8e0879632a82a4","slug":"railways-zero-number-will-be-removed-from-trains-after-one-and-a-half-year-railway-board-issued-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे : डेढ़ वर्ष के बाद ट्रेनों से हटेगा जीरो नंबर, रेलवे बोर्ड ने जारी किया पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे : डेढ़ वर्ष के बाद ट्रेनों से हटेगा जीरो नंबर, रेलवे बोर्ड ने जारी किया पत्र
Sat, 13 Nov 2021 05:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 13 Nov 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले वर्ष लगे लॉक डाउन के बाद से देश भर में चल रही सभी ट्रेनों से अब स्पेशल का दर्जा हटेगा। अभी सभी ट्रेनों के नंबर के आगे जीरो लगा हुआ है, लेकिन रेलवे बोर्ड ने अब जीरो नंबर हटाने के साथ ही कोविड काल के पहले वाली व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। शीघ्र ही ट्रेनें अपने पुराने नंबर से चलने लगेंगी। इस दौरान किराया भी यात्रियों से पहले वाला ही लिया जाएगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर कोचिंग राजेश कुमार की ओर से शुक्रवार को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
दरअसल पिछले वर्ष कोरोना की वजह से लगे लॉक डाउन के बाद मई 2020 में ही सबसे पहले रेलवे द्वारा राजधानी एवं उसके बाद जून से कई अन्य ट्रेनों का स्पेशल के रूप में चलाया गया। वर्तमान समय देश भर में 90 फीसदी से ज्यादा ट्रेनों का संचालन स्पेशल ट्रेन के रूप में किया जा रहा है। कोरोना के पूर्व चल रही नियमित ट्रेनों के मुकाबले स्पेशल ट्रेनों का किराया ज्यादा होने एवं तमाम कोटे के तहत यात्रियों को दी जाने रियायतों के बंद होने का लोग लगातार विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
फिलहाल अब बोर्ड ने शुक्रवार को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक समेत सभी जोनल रेलवे को पत्र जारी कर कहा कि कोविड काल के पहले जिस तरह से ट्रेनों का संचालन किया जा रहा था वह व्यवस्था फिर से बहाल होगी। यानी कि सभी स्पेशल ट्रेनें अब रेगुलर ट्रेनों में तब्दील हो जाएंगी। इस बारे में एनसीआर के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा का कहना है कि बोर्ड की ओर से इस आशय का पत्र शुक्रवार को जारी हुआ है। इसे जल्द ही लागू किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन