फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railways to implement colour coding system during Magh Mela

Prayagraj News: माघ मेला में रेलवे लागू करेगा कलर कोडिंग व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Railways to implement colour coding system during Magh Mela
महाकुंभ मेला की तर्ज पर माघ मेला में भी यात्रियों के लिए प्रयागराज जंक्शन पर अलग-अलग रंग के यात्री आश्रय स्थल की सुविधा उपलब्ध होगी। इन आश्रय स्थलों के माध्यम से ही यात्रियों को माघ मेला अवधि में प्रवेश दिया जाएगा। हर एक आश्रय स्थल के बाहर प्रमुख रूट के नाम लिखे होंगे।
विज्ञापन


खास बात यह है कि जिस रंग का आश्रय स्थल होगा उस रंग के लिए एक दिशा तय होगी। इससे यात्रियों को भी अपने गंतव्य वाली ट्रेन और उसके प्लेटफार्म तक पहुंचने में आसानी होगी। उदाहरण के लिए प्रयागराज से किसी यात्री को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रूट की तरफ सफर करना है तो उसे जंक्शन पर नीले रंग वाले यात्री आश्रय स्थल से प्रवेश दिया जाएगा। उसके माध्यम से यात्री सीधे उस प्लेटफार्म पर पहुंचेगा जहां से उस रूट की ट्रेन आनी है। बता दें कि महाकुंभ के दौरान भी यही व्यवस्था की गई थी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली थी। इसी वजह से रेलवे प्रशासन ने महाकुंभ की तरह इस बार माघ मेला में भी कलर कोड लागू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन




माघ मेला 2026 में इस बार देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसी वजह से रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी एवं नैनी जंक्शन से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगमता से उनके गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने के लिए लाल, नीले, पीले एवं हरे रंग के चार यात्री आश्रय बनाए हैं। मुख्य रूप से कलर कोडिंग माघ मेला के स्नान पर्व पर लागू होगी। अगर सामान्य दिवसों में भी भीड़ रहती है तो रेलवे द्वारा कलर कोडिंग लागू की जा सकती है। कलर कोडिंग की व्यवस्था मुख्य स्नान पर्व के एक दिन पूर्व से लेकर एक दिन बाद तक लागू रहेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘कलर कोडिंग व्यवस्था से यात्रियों को आसानी से उचित प्लेटफार्म से ट्रेन तक आसानी से भेजा जा सकेगा। सभी आश्रयों में खानपान स्टाल, उद्घोषणा, पेयजल एवं सार्वजानिक शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।’
अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल


प्रयागराज जंक्शन पर इस तरह से यात्री आश्रय स्थलों पर रहेगा संभावित कलर कोड

यात्री आश्रय स्थल संख्या : कलर कोडिंग : संभावित रूट

एक : लाल : लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या रूट
दो : नीला : पंडित दीन दयाल उपाध्याय, पटना, हावड़ा रूट

तीन : पीला : मानिकपुर, सतना, चित्रकूट, झांसी रूट
चार : हरा : कानपुर, दिल्ली रूट

नोट...गेट नंबर पांच से आरक्षित यात्रियों का होगा प्रवेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed