Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railways run several special trains via Prayagraj; passengers begin returning after Chhath

मिली राहत : रेलवे ने प्रयागराज के रास्ते चलाईं कई स्पेशल ट्रेन, छठ के बाद लौटने लगे यात्री

Wed, 18 Nov 2026 08:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Nov 2026 08:26 PM IST
सार

छठ महापर्व के बाद महानगरों की ओर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने प्रयागराज से होकर गुजरने वाली कई विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।

विज्ञापन
Railways run several special trains via Prayagraj; passengers begin returning after Chhath
प्रयाग जंक्शन पर जुटी यात्रियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

छठ महापर्व के बाद महानगरों की ओर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने प्रयागराज से होकर गुजरने वाली कई विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। 20 नवंबर तक चलाई जा रहीं इन ट्रेनों के जरिये बिहार, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र का सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इनका ठहराव प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी और सूबेदारगंज स्टेशनों पर दिया गया है।
विज्ञापन


इसी क्रम में बंगलूरू से दानापुर जाने वाली गाड़ी संख्या 06595 बुधवार रात 8:25 बजे प्रयागराज छिवकी पहुंचेगी, जबकि छपरा-अहमदाबाद स्पेशल (05067) बुधवार रात 2:20 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। इसके अलावा गया-बांद्रा टर्मिनस (03691) बुधवार दोपहर 2:05 बजे छिवकी, जमालपुर-उधना स्पेशल (05567) गुरुवार सुबह 6:15 बजे छिवकी और समस्तीपुर-वलसाड ट्रेन (05555) मंगलवार रात 11:35 बजे छिवकी पहुंचेगी। मधुबनी-अहमदाबाद ट्रेन (05581) बृहस्पतिवार सुबह 7:45 बजे छिवकी आएगी।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए मालदा टाउन-शकूरबस्ती स्पेशल (03457) बुधवार रात 3:10 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी, जबकि वापसी में (03458) शुक्रवार सुबह 4:30 बजे यहीं से गुजरेंगी। अहमदाबाद-दरभंगा ट्रेन (09465) 21 नवंबर को रात 9:35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में (09466) सोमवार शाम 5:35 बजे आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अहमदाबाद-मधुबनी ट्रेन (09433) बुधवार सुबह 10 बजे और वापसी में (09434) शुक्रवार सुबह 7:45 बजे छिवकी पहुंचेगी। दिल्ली के शकूरबस्ती से वाराणसी जाने वाली एकतरफा अनारक्षित विशेष ट्रेन भी 18 नवंबर की सुबह 9:45 बजे प्रयागराज जंक्शन पर रुकते हुए गंतव्य के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed