फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway workers' big decision on new pension scheme issue

न्यू पेंशन स्कीम मुद्दे पर रेलकर्मियों का बड़ा फैसला

Thu, 14 Mar 2019 01:13 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Mar 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
Railway workers' big decision on new pension scheme issue
ncres - फोटो : प्रयागराज
न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) को रद्द करने समेत तमाम मांगों को लेकर नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ (एनसीआरईएस) के बैनर तले रेलकर्मियों बुधवार को रैली निकालकर डीआरएम ऑफिस गेट के बाहर सभा की। रेलकर्मियों ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में न्यू पेंशन स्कीम रद्द करवाने वाले को ही रेलकर्मी वोट करेंगे। रेलकर्मियों ने इस दौरान अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


सभा में संघ के जोनल महामंत्री आरपी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्रियों के समूह द्वारा दो वर्ष पूर्व नई पेंशन स्कीम समाप्त करने, न्यूनतम वेतन बढ़ाने आदि मुद्दों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। लेकिन सरकार का कार्यकाल खत्म हो गया  और कोई वादा  पूरा नहीं किया गया। उन्होंने मजदूरों के हक में आरपार की लड़ाई का एलान किया। सभा में मंडल मंत्री गोबिंद सिंह एवं अध्यक्ष मान सिंह ने रेलवे कालोनी के आवासों की दशा एवं पानी, सीवर समस्या को तत्काल  दूर करने की मांग की।
विज्ञापन


यूनियन नेता एसके सिंह और सत्य नारायण ने रनिंग स्टाफ को एक प्रतिशत एवरेज माइलेज एलाउंस सातवें वेतन आयोग के वेतन पर तत्काल  दिए जाने को कहा। मंडल उपाध्यक्ष आलोक सहगल ने वर्ष 2017 का बकाया ड्रेस एलाउंस दिए जाने की मांग की। इस दौरान यूनियन नेताओं ने 12 सूत्रीय मांगों का मांगपत्र भी पढ़ा। सभा के बाद मंडल मंत्री गोबिंद सिंह के नेतृत्व में डीआरएम इलाहाबाद को  एक ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर एसके मिश्र, अखिलेश सिंह राठौर, अरुण राय, श्याम जी शुक्ला, सीपी शुक्ला, पिंटू सिंह, राजीव वर्मा, राकेश चौधरी, अशोक पटेल, फूलचंद्र, राम विनय सिंह आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व यूनियन कार्यालय से डीआरएम ऑफिस तक  रेलकर्मियों ने एक रैली भी निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed