फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway will operate MEMU train this time in Magh Mela

माघ मेले में इस बार मेमू ट्रेन का संचालन करेगा रेलवे

Fri, 17 Dec 2021 12:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Railway will operate MEMU train this time in Magh Mela
माघ मेले में इस बार मेमू ट्रेन का संचालन करेगा रेलवे
विज्ञापन

0 प्रमुख स्नान पर्व के दौरान होगा कानपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन आदि के लिए मेमू का संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। माघ मेला अवधि में रेलवे द्वारा सभी प्रमुख स्नान पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए मेमू ट्रेन का संचालन किया जाएगा। प्रयागराज जंक्शन से मेमू ट्रेन का संचालन कानपुर सेंट्रल, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मानिकपुर जंक्शन आदि स्टेशनों के लिए होगा। इनकी समय सारिणी रेलवे द्वारा जल्द ही जारी की जाएगी।

अभी तक माघ मेेले के प्रमुख स्नान पर्व में रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाई जाती रही हैं। लेकिन इन ट्रेनों के इंजन आदि को बदले जाने की प्रक्रिया में होने वाले विलंब को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने इस बार मेमू ट्रेन चलाने की तैयारी की है। क्योंकि मेमू ट्रेनों में इंजन दोनों ओर होता है। इसके अलावा सामान्य ट्रेनों के मुकाबले इसकी स्पीड एवं यात्री सीट भी ज्यादा रहती है। रेलवे द्वारा माघ मेला अवधि में चलाए जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी जल्द ही जारी कर दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर मेला के प्रमुख स्नान पर्व पर जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों के प्रवेश की मनाही रहेगी। इस दौरान यात्रियों सिविल लाइंस साइड से बाहर आने वाले यात्रियों की निकासी जरूर रहेगी। प्रमुख स्नान पर्व के एक दिन पूर्व ही सिविल लाइंस साइड से नो इंट्री हो जाएगी, जो पर्व के अगले दिन तक जारी रहेगी। वहीं सिटी साइड में कुंभ के दौरान बनाए गए यात्री आश्रय स्थल से ही श्रद्धालुओं को रूट वार प्रवेश दिया जाएगा। यहां लाल, हरा, पीला एवं नीले रंग के कलर कोड वाले यात्री आश्रय स्थल से ही यात्रियों को प्रवेश दिया जाएगा। यात्री आश्रय स्थल पर अनारक्षित टिकट काउंटर, शौचालय आदि की व्यवस्था रेलवे की ओर से की जाएगी। वहीं दूसरी ओर जिन यात्रियों का ट्रेनों में रिजर्वेशन है उन्हें गेट नंबर चार से प्रवेश दिए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed