फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway timings release for 329 Kumbh special trains, see complete list here

रेलवे ने जारी की 329 कुंभ स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Fri, 04 Jan 2019 03:53 PM IST
पल्लवी कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: पल्लवी कश्यप Updated Fri, 04 Jan 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
Railway timings release for 329 Kumbh special trains, see complete list here

कुंभ मेले के दौरान रेलवे पहली बार स्पेशल ट्रेनों का संचालन समय सारिणी के हिसाब से करने जा रहा है। रेलवे की तैयारी है कि मेला अवधि में चलाई जाने वाली कम से कम 50 फीसदी ट्रेनें समय सारिणी के हिसाब से चलाई जाएं। इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने मेला अवधि के प्रमुख स्नान पर्व के मौके पर 329 स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी जारी की है। इन ट्रेनों का संचालन कुंभ मेले के छह प्रमुख स्नान पर्व और उसके एक दिन पहले एवं एक दिन बाद होगा।

विज्ञापन





तीन जोनल रेलवे एनसीआर, उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से इस बार 800 स्पेशल ट्रेनों का संचालन मेला अवधि में किया जाना है। इसमें 622 ट्रेनें एनसीआर चलाएगा, जबकि उत्तर रेलवे 68 एवं पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से 122 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाना है। एनसीआर प्रशासन ने 622 में से 329 मेला स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी है। मेला अवधि में कानपुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय) के  लिए सौ-सौ स्पेशल ट्रेनें एनसीआर द्वारा चलाई जाएगी। इसके अलावा झांसी-सतना रूट के लिए जंक्शन से 54, नैनी जंक्शन से 39 एवं इलाहाबाद छिवकी से कुल 36 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। 
विज्ञापन


एनसीआर के पीआरओ डा. अमित  मालवीय के अनुसार मकर संक्रांति  पर 27, पौष पूर्णिमा पर 41, मौनी अमावस्या पर 72, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा  पर 57-57 एवं महाशिवरात्रि पर 45 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर उत्तर रेलवे की ओर से लखनऊ, फैजाबाद रूट की स्पेशल ट्रेनों का संचालन प्रयाग और प्रयागघाट एवं वाराणसी, गोरखपुर रूट की ट्रेनें इलाहाबाद सिटी एवं झूंसी रेलवे स्टेशन से चलाई जाएंगी। हालांकि अभी उत्तर रेलवे  और पूर्वोत्तर रेलवे  की ओर से  स्पेशल  ट्रेन संचालन की समय सारिणी घोषित  नहीं की  गई है। 


 329 स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी देखने के लिए यहां करे क्लिक...

इन तिथियों में होगा स्पेशल ट्रेन का संचालन

तारीख  कानपुर मार्ग मुगलसराय मार्ग सतना-झांसी (जंक्शन से) सतना-झांसी (नैनी से)   सतना-झांसी (छिवकी से)
15 जनवरी 6 6 3 2 2
16 जनवरी 6 6 3 2 2
17 जनवरी 6 6 3 2 2
पौष  पूर्णिमा        
21 जनवरी 4 4 3 2 2
22 जनवरी 3 3 3 2 2
23 जनवरी 3 3 3 2 2
मौनी अमावस्या        
04 फरवरी 8 8 3 2 2
05 फरवरी 8 8 3 3 2
06 फरवरी  8 8 3 3 2
बसंत पंचमी        
10 फरवरी 6 6 3 2 2
11 फरवरी 6 6 3 2 2
12 फरवरी 6 6 3 2 2
माघी पूर्णिमा        
19 फरवरी 6 6 3 2 2
20 फरवरी 6 6 3 2 2
21 फरवरी 6 6 3 2 2
महाशिवरात्रि          
04 मार्च   4 4 3 2 2
05 मार्च   4 4 3 2 2
06 मार्च   4 4 3 2 2
           

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed