{"_id":"91c803ec11e47379328df54c21c3bd93","slug":"railway-stations-will-soon-food-courts-conference-hall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशनों पर जल्द दिखेंगे फूड कोर्ट, कांफ्रेंस हॉल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशनों पर जल्द दिखेंगे फूड कोर्ट, कांफ्रेंस हॉल
राहुल शर्मा/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Mon, 04 May 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। संगम नगरी समेत देश के ए वन ग्रेड के 50 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। इन स्टेशनों पर एग्जीक्यूटिव लाउंज बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। रेल मंत्रालय और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) के अफसरों के बीच हुए अनुबंध के बाद जोनल स्तर पर रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। रेल मंत्रालय का प्रयास है कि इसी वित्तीय वर्ष में इन सभी रेलवे स्टेशनों पर एग्जीक्यूटिव लाउंज बना लिया जाए।
मुसाफिरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा मुहैया कराये जाने के मद्दनेजर एग्जीक्यूटिव लाउंज बनाए जाने की घोषणा रेल बजट में की गई थी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यह व्यवस्था पहले से लागू है। विभिन्न स्तरों पर मामला अटक जाने से आईआरसीटीसी अन्य रेलवे स्टेशनों पर यह काम शुरू नहीं कर पा रहा था। रेल मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद अब तय हो गया है कि ए ग्रेड केस्टेशनों पर एग्जीक्यूटिव लाउंज कहां बनेंगे। उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद, आगरा कैंट, झांसी, ग्वालियर, कानपुर सेंट्रल, मथुरा जंक्शन स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज बनना है।
इलाहाबाद जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड में रेलवे ने इसके लिए जगह चिह्नित कर ली है। इसके अलावा एनसीआर केअन्य स्टेशनों पर एग्जीक्यूटिव लाउंज के लिए जगह तलाश ली गई है। उधर, उत्तर रेलवे के वाराणसी कैंट, लखनऊ और एनईआर के गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर भी इसका निर्माण होना है। इससे उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जिन्हें ट्रेन विलंब होने पर प्लेटफार्म या वेटिंग रूम में लंबा इंतजार करना पड़ता है। एग्जीक्यूटिव लाउंज तैयार होते ही ऐसे यात्रियों को एक ही छत के नीचे एसी रूम में आरामदायक कुर्सियां एवं बेहतर खानपान की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
24 घंटे फूड कोर्ट(चाय, काफी, कोल्ड ड्रिंक, वेज और नॉनवेज खाना), वाई-फाई इंटरनेट की सुविधा, न्यूज पेपर, एफएम रेडियो, यात्रियों के लिए पोर्टेबल चेयर, एसी हॉल और रूम, ट्रेन इंफॉरमेशन के लिए डिस्प्ले स्क्रीन, कांफ्रेस रूम आदि।
तीन घंटे के लिए होती है बुकिंग
एग्जीक्यूटिव लाउंज में बुकिंग तीन घंटे के लिए होती है। इसका प्रयोग वही यात्री कर सकेंगे, जिनके पास आरक्षित टिकट है। इसके लिए उन्हें आईआरसीटीसी को शुल्क भी चुकाना होगा। उसी शुल्क में यात्री का नाश्ता, भोजन आदि शामिल रहेगा। तीन घंटे के बाद अगर कोई यात्री इसमें ठहरना चाहता है तो उसे अतिरिक्त भुगतान करना होगा।
‘ बोर्ड स्तर की पहल के बाद एग्जीक्यूटिव लाइंज बनाये जाने की तैयारी एनसीआर में शुरू हो गई है। इलाहाबाद समेत जोन के ए वन ग्रेड के अन्य स्टेशन पर इसके निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। ’ बिजय कुमार (सीपीआरओ, एनसीआर)