{"_id":"5b8c406e42c792466049befe","slug":"railway-overbridge-without-tailored","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना तालमेल तन गया रेलवे ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना तालमेल तन गया रेलवे ओवरब्रिज
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 03 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में पनवड़िया निर्माणाधीन पुल। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बम्हरौली एयरपोर्ट के निकट भगवतपुर बेगम बाजार में निर्माणाधीन रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) में आई बाधा के लिए दो विभाग जिम्मेदार हैं। सेतु निगम लगातार ओवरब्रिज बनाता रहा, जबकि वायुसेना से अनापत्ति पत्र लिया ही नहीं गया। वहीं जब वायुसेना ने रेलवे को इस पुल पर गार्डर रखने की अनुमति नहीं दी तब जाकर विभागों में आपसी तालमेल न होने का खुलासा हुआ। फिलहाल एनओसी का मामला अब रक्षा मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के पास पहुंच गया और वहां से ही बाधा के दूर होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय और राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में शीघ्र ही वार्ता कर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
दरअसल, वायु सेना द्वारा यहां रेलवे को गार्डर लॉचिंग करने से अब तक तीन बार रोका जा चुका है। इसके बाद यहां रेलवे ने भी अपना काम रोक दिया है। वायुसेना का कहना है कि आरओबी निर्माण के पहले राज्य सरकार ने अनापत्ति पत्र (एनओसी) नहीं लिया। आरओबी अनाधिकृत है और इसका निर्माण रनवे के करीब किया जा रहा है, जिससे हवाई यात्रियों की जान को खतरा होगा। काम रुकवाने के पीछे वायुसेना ने भी ठोस तर्क दिया है। कहा गया है कि भारत के गजट (जीएसआर 751) तथा भारतीय विमान अधिनियम 1934 के अनुसार आवश्यक उड्डयन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हवाई अड्डे के आसपास कोई भी कार्य प्रारंभ करने के पूर्व भारतीय वायु सेना/भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण की एनओसी लेनी होती है।
बेगम बाजार आरओबी का काम शुरू करने के पहले सेना से एनओसी नहीं ली गई। इस संबंध में पिछले सप्ताह डीआरएम इलाहाबाद अमिताभ की वायुसेना के अफसरों के साथ बैठक भी हुई थी। हालांकि कोई रास्ता न निकलने पर तय हुआ कि अब वरिष्ठ अफसर ही इसका कोई हल निकालेंगे। सूत्रों के मुताबिक यह मामला रक्षा मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय पहुंच गया है। सेना के प्रवक्ता एवं विंग कमांडर अरविंद सिन्हा के मुताबिक इस आरओबी के कारण हवाई पट्टी की उपयोगिता बुरी तरह से से प्रभावित हो रही है। वायुसेना की आपत्ति केवल हवाई यात्रियों तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के हित को लेकर है। इससे बिल्कुल भी समझौता नहीं किया जा सकता। इसके निर्माण से रनवे जहां 500 मीटर छोटा पड़ जाएगा तो वहीं लड़ाकू विमान संचालन में भी दिक्कत आएगी।