फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News: Train speeds won't be affected by lightning strikes; Railways to implement disconnector assembly

Railway News : बिजली गिरने से नहीं थमेगी ट्रेनों की रफ्तार, डिस्कनेक्टर असेंबली सिस्टम लागू करेगा रेलवे

Thu, 11 Jun 2026 04:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Jun 2026 04:02 PM IST
सार

मानसून के दौरान आसमान से गिरने वाली बिजली अब रेलवे की रफ्तार में रोड़ा नहीं बनेगी। बिजली गिरने से ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) लाइन ट्रिप हो जाती थी और ट्रेनें कहीं भी खड़ी हो जाती थीं।

विज्ञापन
Railway News: Train speeds won't be affected by lightning strikes; Railways to implement disconnector assembly
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मानसून के दौरान आसमान से गिरने वाली बिजली अब रेलवे की रफ्तार में रोड़ा नहीं बनेगी। बिजली गिरने से ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) लाइन ट्रिप हो जाती थी और ट्रेनें कहीं भी खड़ी हो जाती थीं। अब रेलवे इस समस्या का स्थायी समाधान करने जा रहा है। उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोनल रेलवे डिस्कनेक्टर असेंबली प्रणाली को लागू करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


यह आधुनिक सिस्टम बिजली गिरने पर खराब हुए लाइटनिंग अरेस्टर उपकरण को पलक झपकते ही मुख्य चालू लाइन से अलग कर देगा। इससे पूरी बिजली लाइन ट्रिप नहीं होगी और न ही सब-स्टेशनों को कोई नुकसान पहुंचेगा। इससे ट्रेनों का परिचालन निर्बाध रूप से जारी रहेगा।
विज्ञापन


पहले लाइटनिंग अरेस्टर के पंक्चर होने पर कई किलोमीटर तक बिजली गुल हो जाती थी। ट्रेनें रुक जाती थीं। रेलवे अब उपकरणों की तकनीकी खराबी को पकड़ने के लिए पहली बार अत्याधुनिक थर्मोविजन कैमरा तकनीक को अनिवार्य करने जा रहा है। इस थर्मल इमेजिंग कैमरे के जरिये बिजली सब-स्टेशनों की नियमित जांच की जाएगी ताकि कोई भी उपकरण पूरी तरह खराब होने या जलने से पहले ही चिह्नित कर बदला जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करता है कार्य

रेलवे डिस्कनेक्टर असेंबली 25 केवी ट्रैक्शन विद्युत प्रणाली का एक अत्यंत महत्वपूर्ण उपकरण है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्युत लाइन या उपकरण को सुरक्षित रूप से विद्युत स्रोत से अलग करना है। यह स्वयं फॉल्ट करंट या लोड करंट को बाधित नहीं करता, बल्कि सर्किट ब्रेकर के साथ मिलकर कार्य करता है। रखरखाव, निरीक्षण, आपातकालीन परिस्थितियों और विद्युत नेटवर्क के नियंत्रण में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। दृश्य पृथक्करण प्रदान करने के कारण यह रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है और सम्पूर्ण ट्रैक्शन प्रणाली की विश्वसनीयता एवं कार्यकुशलता को बढ़ाता है। यही कारण है कि आधुनिक रेलवे विद्युत प्रणाली में डिस्कनेक्टर असेंबली को सुरक्षा और संचालन का एक अनिवार्य अंग माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed