{"_id":"62b359303609014b1a5fdebe","slug":"railway-news-six-trains-including-varanasi-gandhinagar-will-remain-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"railway news : वाराणसी-गांधीनगर समेत छह ट्रेनें रहेंगी निरस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
railway news : वाराणसी-गांधीनगर समेत छह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
Wed, 22 Jun 2022 11:32 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:32 PM IST
सार
एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा का कहना है कि 15101 छपरा-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पांच, 12 जुलाई, 15102 लोकमान्य तिलक-छपरा एक्सप्रेस , 22468 गांधी नगर कैपिटल-वाराणसी 07, 14 जुलाई, 22467 वाराणसी-गांधीनगर कैपिटल 06, 13 जुलाई को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से कानपुर सेंट्रल के बीच ट्रैक दोहरीकरण की वजह से संबंधित सेक्शन से गुजरने वाली 32 ट्रेनों को रेलवे निरस्त करने जा रहा है। जो ट्रेनें निरस्त हो रही हैं उसमें से छह का आवागमन प्रयागराज से है। रेलवे द्वारा संबंधित ट्रेनों के नाम बुधवार को जारी कर दिए गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस रूट पर दोहरीकरण का काम आगे बढ़ाने के लिए पामा-रसूलपुर गोगामऊ-भीमसेन रेलखंड के बीच नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य की वजह से ब्लॉक लिया जाना है। इसके चलते इस सेक्शन से गुजरने वाली 32 ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में निरस्त की गई हैं, जबकि दो दर्जन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
एनसीआर के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा का कहना है कि 15101 छपरा-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पांच, 12 जुलाई, 15102 लोकमान्य तिलक-छपरा एक्सप्रेस , 22468 गांधी नगर कैपिटल-वाराणसी 07, 14 जुलाई, 22467 वाराणसी-गांधीनगर कैपिटल 06, 13 जुलाई को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
इसे अलावा 01052 मऊ-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस दो जुलाई एवं 01051 लोकमान्य तिलक-मऊ 30 जून को निरस्त रहेगी। वहीं दूसरी ओर 18204 कानपुर-दुर्ग का संचालन चार, छह, 11 एवं 13 जुलाई और 18203 दुर्ग-कानपुर का संचालन तीन, पांच, दस एवं 12 जुलाई को प्रयागराज जंक्शन-मानिकपुर के रास्ते संचालित होगी।