{"_id":"68a5c6ab074f80b4430f618b","slug":"railway-news-sangam-city-gets-another-amrit-bharat-will-start-operating-from-august-28-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News : संगमनगरी को मिली एक और अमृत भारत, 28 अगस्त से होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News : संगमनगरी को मिली एक और अमृत भारत, 28 अगस्त से होगा संचालन
Wed, 20 Aug 2025 06:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 20 Aug 2025 06:29 PM IST
सार
संगमनगरी को एक और अमृत भारत ट्रेन मिलेगी। इसकी शुरुआत 28 अगस्त से होगी। ट्रेन सूबेदारगंज स्टेशन पर रूकेगी। रेलवे प्रशासन ने मंगलवार को गया-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी कर दी।
विज्ञापन
07, अमृत भारत एक्सप्रेसरेलवे
विस्तार
संगमनगरी को एक और अमृत भारत ट्रेन मिलेगी। इसकी शुरुआत 28 अगस्त से होगी। ट्रेन सूबेदारगंज स्टेशन पर रूकेगी। रेलवे प्रशासन ने मंगलवार को गया-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी कर दी।
विज्ञापन
गया से अमृत भारत ट्रेन (13697) हर रविवार एवं बृहस्पतिवार शाम 4:30 बजे चलेगी। अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बाद ट्रेन का रात 10:55-11:00 बजे सूबेदारगंज में ठहराव होगा। यहां से गोविंदपुरी, टूंडला, गाजियाबाद रुकते हुए ट्रेन अगली दोपहर 12.00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह दिल्ली से 13698 अमृत भारत ट्रेन हर सोमवार और शुक्रवार 29 अगस्त से शुरू होगी।
विज्ञापन
दोपहर 2:00 बजे चलने के बाद ट्रेन रात 1:10-1:15 बजे सूबेदारगंज एवं सुबह 8:55 बजे गया पहुंचेगी। 22 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के आठ, सामान्य श्रेणी के 11, एसएलआर के दो और पेंट्रीकार का एक कोच रहेगा। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन का उद्घाटन विशेष ट्रेन के रूप में 22 अगस्त को होगा। 22 को ट्रेन गया से सुबह 10:50 बजे रवाना होगी, जो शाम 5:20-5:25 बजे सूबेदारगंज, रात 8:15-8:20 बजे गोविंदपुरी और सुबह 4:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। बता दें पिछले माह ही पटना-आनंद विहार अमृत भारत का संचालन शुरू हुआ है। इसका भी सूबेदारगंज में दोनों ओर से ठहराव हो रहा है।
विज्ञापन
अमृत भारत को सूबेदारगंज स्टेशन पर हरी झंडी दिखाएंगे जनप्रतिनिधि
गया-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन को पीएम मोदी शुक्रवार 22 अगस्त को हरी झंडी दिखाएंगे। उस दिन विशेष ट्रेन के रूप में अमृत भारत सूबेदारगंज शाम 5:20 बजे आएगी। यहां ट्रेन का स्वागत समारोह भी होगा। रेलवे की ओर से इसके लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद प्रवीण पटेल, सांसद उज्ज्वल रमण सिंह और महापौर गणेश केसरवानी समेत अन्य को निमंत्रण भेजा गया है। यह प्रयागराज मंडल से गुजरने वाली पांचवीं व संगमनगरी से गुजरने वाली तीसरी अमृत भारत एक्सप्रेस होगी।