फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News: New Delhi-Patna Vande Bharat Special will run via Prayagraj, will operate from March 8 to March

Railway News : प्रयागराज होकर चलेगी नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल, आठ मार्च से 20 मार्च तक होगा संचालन

Fri, 07 Mar 2025 04:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Mar 2025 04:58 PM IST
सार

होली के मौके पर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज होकर नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है।

विज्ञापन
Railway News: New Delhi-Patna Vande Bharat Special will run via Prayagraj, will operate from March 8 to March
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के मौके पर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज होकर नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। वंदे भारत के अलावा नई दिल्ली-भागलपुर, चर्लापल्ली-दानापुर, अहमदाबाद-दानापुर एवं मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल भी चलाईं जाएंगी। इन सभी ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


नई दिल्ली से पटना के लिए वंदे भारत स्पेशल सोमवार छोड़कर आठ मार्च से 20 मार्च की अवधि में सुबह 8.30 बजे चलेगी। गाजियाबाद, कानपुर सेंट्रल रुकते हुए ट्रेन दोपहर 3.15-3.20 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरायमानपुर, छपरा, पाटलिपुत्र रुकते हुए रात 10.30 बजे पटना पहुंच जाएगी। इसी तरह पटना से मंगलवार छोड़कर नौ मार्च से 21 मार्च की अवधि में सुबह 5.30 बजे चलेगी। प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन का आगमन-प्रस्थान दोपहर 1.05-1.10 बजे होगा। ट्रेन रात 8.10 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
  • प्रयागराज जंक्शन/ छिवकी में होगा इन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव
  • ट्रेन नंबर एवं कहां से कहां तक : आगमन-प्रस्थान का समय : तिथि
  • नई दिल्ली-भागलपुर : रात 10.30-10.35 बजे : 9, 12, 16 एवं 19 मार्च
  • भागलपुर-नई दिल्ली : रात 3.45-3.55 बजे : 11, 14, 18, 21 मार्च
  • चर्लापल्ली-दानापुर : शाम 5.00-5.05 बजे : 10, 20 मार्च
  • दानापुर-चर्लापल्ली : रात 9.20-9.25 बजे : 11, 21 मार्च
  • चर्लापल्ली-मुजफ्फरपुर : शाम 5.50-5.55 बजे : 11, 16, 21 मार्च
  • मुजफ्फरपुर-चर्लापल्ली : दोपहर 2.30-2.35 बजे : 12, 17, 22 मार्च
  • अहमदाबाद-दानापुर : दोपहर 12.10-12.20 बजे :11, 18, 25 मार्च, 01 अप्रैल
  • दानापुर-अहमदाबाद : सुबह 8.10-8.20 बजे : 12, 19, 26 मार्च
  • मुंबई सेंट्रल-कटिहार : दोपहर 2.15-2.25 बजे : 09, 16, 23, 30 मार्च
  • कटिहार-मुंबई सेंट्रल : दोपहर 3.00-3.10 बजे : 11, 18, 25 मार्च, 01 अप्रैल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed