फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News: Announcement of six pairs of Mahakumbh special trains including Subedarganj-Mumbai

Railway News : सूबेदारगंज-मुंबई समेत छह जोड़ी महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों का एलान

Fri, 03 Jan 2025 12:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Jan 2025 12:35 PM IST
सार

सूबेेदारगंज से लोकमान्य तिलक के लिए 04115 का संचालन 09 जनवरी से शुरू होगा। यहां से इसकी रवानगी दोपहर 12.10 बजे प्रत्येक बृहस्पतिवार को होगी। ट्रेन अगले दिन रात 8.50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंच जाएगी। इसी तरह 04116 लोकमान्य तिलक से शुक्रवार दस जनवरी से शुरू होगी।

विज्ञापन

विस्तार

सूबेदारगंज से मुंबई के लोकमान्य तिलक समेत छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसकी समय सारिणी उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने बृहस्पतिवार को जारी कर दी है। जिन ट्रेनों को चलाया जाना है उसमें पटना-आनंद विहार, मुजफ्फरपुर-सिकंदराबाद, मुजफ्फरपुर-पुणे, गया-कोयम्बटूर ,हापा-नहारलागुन शामिल है।

विज्ञापन


सूबेेदारगंज से लोकमान्य तिलक के लिए 04115 का संचालन 09 जनवरी से शुरू होगा। यहां से इसकी रवानगी दोपहर 12.10 बजे प्रत्येक बृहस्पतिवार को होगी। ट्रेन अगले दिन रात 8.50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंच जाएगी। इसी तरह 04116 लोकमान्य तिलक से शुक्रवार दस जनवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन


वहां से रात 10.50 बजे चलकर रविवार सुबह 7.30 बजे सूबेेदारगंज रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी। 22 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के दस, एसी थ्री के छह, सामान्य श्रेणी के चार एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाकुंभ स्पेशल की समय सारिणी

पटना-आनंद विहार : सुबह 4.55-5.05 बजे : प्रत्येक सोमवार, शुक्रवार 03 जनवरी से अगले निर्देश तक
आनंद विहार-पटना : सुबह 10.00-10.10 बजे : प्रत्येक मंगलवार, शनिवार 04 जनवरी से अगले निर्देश तक

मुजफ्फरपुर-सिकंदराबाद : रात 8.48-8.50 बजे : प्रत्येक मंगलवार सात जनवरी से अगले निर्देश तक
सिकंदराबाद-मुजफ्फरपुर : सुबह 5.35-5.37 बजे : प्रत्येक शुक्रवार 10 जनवरी से अगले निर्देश तक

मुजफ्फरपुर-पुणे : सुबह 4.10-4.12 बजे : प्रत्येक मंगलवार 06 जनवरी से अगले निर्देश तक
पुणे-मुजफ्फरपुर : सुबह 11.28-11.30 बजे : प्रत्येक बृहस्पतिवार 09 जनवरी से अगले निर्देश तक

सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक : दोपहर 12.10 बजे : प्रत्येक बृहस्पतिवार 09 जनवरी से अगले निर्देश तक
लोकमान्य तिलक-सूबेेदारगंज : सुबह 7.30 बजे : प्रत्येक शनिवार 11 जनवरी से अगले निर्देश तक

गया-कोयम्बटूर : रात 1.13-1.15 बजे : प्रत्येक रविवार 05 जनवरी से अगले निर्देश तक
कोयम्बटूर-गया : रात 1.10-1.12 बजे : प्रत्येक बृहस्पतिवार 09 जनवरी से अगले निर्देश तक

हापा-नहारलागुन : सुबह 8.35-8.40 बजे : प्रत्येक बृहस्पतिवार 09 जनवरी से अगले निर्देश तक
नहारलागुन-हापा : शाम 5.10-5.15 बजे : प्रत्येक रविवार 12 जनवरी से अगले निर्देश तक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed