फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway increased patrolling on track, begin to investigate

रेलवे ट्रैक पर बढ़ाई पेट्रोलिंग, जांच शुरू

Tue, 09 Aug 2016 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 09 Aug 2016 02:59 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद-मुगलसराय रेलखंड में शनिवार की देर रात रेल ट्रैक पर बड़े पत्थर रखकर पटना और भुवनेश्वर राजधानी को पलटाने की साजिश के मामले में नक्सलियों का भी हाथ हो सकता है। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच भी शुरू करा दी है। सोमवार को रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने स्थानीय पुलिस के साथ पत्थर रखने वाले स्थान के आसपास के गांवों में जांच पड़ताल की। इस दौरान स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई। इसके अलावा एनसीआर प्रशासन ने वहां पेट्रोलिंग बढ़ाने का भी निर्देश जारी किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार देर रात मिर्जापुर के पास नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही 22824 राजधानी एक्सप्रेस के इंजन से एक बड़ा पत्थर टकरा गया। हालांकि ट्रेन चालक ने पत्थर को काफी दूर से ही देख लिया था। उसने ब्रेक लगा दिया लेकिन स्पीड में होने की वजह से ट्रेन रुकते-रुकते उस पत्थर से टकरा गई। इससे राजधानी के इंजन में लगी जाली टूट गई। बाद मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी का इंजन मंगवाकर उसे रवाना किया गया। इसी बीच  पटना से नई दिल्ली जा रही 12310  राजधानी भी अप लाइन पर आ गई। स्टेशन से आगे बढ़ते ही नटवां के पास अप लाइन पर भी बड़ा सा पत्थर रखा देखकर उसके चालक ने भी ब्रेक लगाया लेकिन ट्रेन पत्थर से टकरा गई। एक साथ दोनों पटरियों पर पत्थर रखने के मामले को रेल प्रशासन ने भी गंभीरता से लिया है। हालांकि रेलवे ने ट्रैक पर रखे पत्थर को टूटा हुआ स्लीपर बताया है। चर्चा इस बात की भी है कि यह कारस्तानी नक्सलियों की भी हो सकती है। इस बारे में डीआरएम एसके पंकज का कहना है कि मामले की जांच शुरू हो गई है। आज वाकये वाले स्थान के आसपास गांवों में रहने वाले लोगों से पूछताछ भी की गई है। इसे अलावा संबंधित रूट पर पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed