{"_id":"5cc4a3ecbdec22070f67dcf4","slug":"railway-group-d-applicants-medical-will-be-taken-on-april-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की वजह से अब 30 को होगा रेलवे ग्रुप डी अभ्यर्थियों का मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की वजह से अब 30 को होगा रेलवे ग्रुप डी अभ्यर्थियों का मेडिकल
Sun, 28 Apr 2019 12:18 AM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
rrb group d
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ग्रुप डी के अभ्यर्थियों का कानपुर और झांसी स्थित रेलवे चिकित्सालय में होने वाला मेडिकल 29 अप्रैल को चुनाव की वजह से स्थगित कर दिया गया है। दिव्यांगजन अभ्यर्थियों का यह मेडिकल अब 30 अप्रैल को होगा। वहीं दूसरी ओर रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) के प्रयागराज कार्यालय में शनिवार को कुल 52 दिव्यांगजन अभ्यर्थी अपने डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए यहां पहुंचे। कुल 75 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
विज्ञापन
रेलवे ग्रुप डी के 4760 पदों के लिए पिछले दिनों हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा को क्वालीफाई कर चुके अभ्यर्थियों के डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन का काम शुक्रवार से ही शुरू हुआ है। शुक्रवार और शनिवार को 75-75 दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। दोनों ही दिन 52-52 अभ्यर्थी डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए पहुंचे। अब इनका मेडिकल प्रयागराज, झांसी, कानपुर एवं आगरा स्थित रेलवे चिकित्सालयों में होना है। पहले 29 अप्रैल को मेडिकल होना था, लेकिन कानपुर और झांसी में लोकसभा चुनाव के मतदान की वजह से जिन अभ्यर्थियों को मेडिकल संबंधित शहरों में होना था वह अब 30 अप्रैल को होगा। आरआरसी चेयरमैन विवेक प्रकाश के मुताबिक प्रयागराज और आगरा में जिन अभ्यर्थियों का मेडिकल होना है वह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।
विज्ञापन