{"_id":"68a227cfeb922d6d00068b37","slug":"railway-gate-on-naribari-shankargarh-road-will-remain-closed-till-31-december-allahabad-news-c-407-1-sng1001-6098-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: नारीबारी-शंकरगढ़ मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक 31 दिसंबर तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: नारीबारी-शंकरगढ़ मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक 31 दिसंबर तक बंद
विज्ञापन
शंकरगढ़ सदर बाजार रेलवे फाटक में लगा जाम
नारीबारी-शंकरगढ़ मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक को 31 दिसंबर तक बंद कर दिया गया है। यहां ओवर ब्रिज का निर्माण हो रहा है। फाटक बंद होने से स्थानीय लोगों को काफी चक्कर लगाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि उनको वैकल्पिक मार्ग दिया जाए। नहीं तो लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी।
नैनी-मानिकपुर खंड में स्थित समपार संख्या 415-ए पर दो लेन आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) का निर्माण कार्य चल रहा है जो 31 दिसंबर 2025 तक चलेगा। निर्माण कार्य में व्यवधान न हो इसलिए 17 अगस्त से 31 दिसंबर तक इस मार्ग पर सभी प्रकार का यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
रेलवे प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई है कि निर्माण अवधि में हल्के वाहनों को शंकरगढ़ रोड स्थित निकटवर्ती समपार संख्या 418 व 415-बी से डायवर्ट किया जाएगा। भारी वाहन गौहनिया-जसरा मार्ग से होकर शंकरगढ़ लाइनपार पहुंचेंगे।