{"_id":"610d8bc48ebc3ec1be778407","slug":"railway-doctors-separated-the-two-fingers-of-the-hand-stuck-since-childhood","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचपन से चिपकी हुई हाथ की दो अंगुलियों को रेलवे चिकित्सकों ने किया अलग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचपन से चिपकी हुई हाथ की दो अंगुलियों को रेलवे चिकित्सकों ने किया अलग
Sat, 07 Aug 2021 12:51 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:51 AM IST
सार
रेलवे के केंद्रीय चिकित्सालय में चिकित्सकों के अथक प्रयास से एक जटिल सर्जरी की गई है। यहां सर्जरी विभाग ने एक बच्चे की हाथ की दो अंगुली जो बचपन से चिपकी हुई थी, उसे अलग करने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
ऑपरेशन (डेमो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे के केंद्रीय चिकित्सालय में चिकित्सकों के अथक प्रयास से एक जटिल सर्जरी की गई है। यहां सर्जरी विभाग ने एक बच्चे की हाथ की दो अंगुली जो बचपन से चिपकी हुई थी, उसे अलग करने में कामयाबी हासिल की है। चिकित्सकों के इस कार्य की रेलवे प्रशासन ने भी सराहना की है।
दरअसल रेलवे में स्टेशन मास्टर अफजल अहमद के पुत्र रेयान के दाहिने हाथ की कनिष्ठ अंगुली दूसरी अंगुली से जुड़ी हुई थी। तय हुआ कि रेयान का ऑपरेशन प्रयागराज के केंद्रीय चिकित्सालय में करवाया जाएगा।
न्यूरो सर्जन की सलाह के बाद 12 जुलाई को डाक्टर संजय कुमार, द्वारा रेयान का सफलता पूर्वक आपरेशन किया गया । इस ऑपरेशन द्वारा दोनो अंगुलियों को एक दुसरे से अलग किया गया। ऑपरेशन जटिल था, इसलिए उसमें दो घंटे का वक्त लगा। अब उसकी अंगुली पूर्णत: सामान्य हो चुकी है। रेयान के परिजनों ने सफल ऑपरेशन और अंगुली के सामान्य होने पर रेलवे के चिकित्सकों का आभार जताया है।